सतना | मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान जैसे -जैसे समाप्त होने की स्थिति में आ रहा है वैसे-वैसे लोगों के बीच पाक महीने के खत्म होने का दु:ख तो मीठी ईद को लेकर खुशियां भी व्याप्त हैं। ईद के मद्देनजर घरों की साफ-सफाई व बाजारों में सामान की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों की भीड़ दिखने लगी है।
शुक्रवार को रमजान के चौथे जुमे पर विशेष नमाज शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मस्जिदो में अपरान्ह डेढ़ बजे अदा की जाएगी। नमाज के पहले खुतवे का आयोजन होगा और इधर रमजान का तीसरा असरा प्रारम्भ होगा। पुरानी कब्रिस्तान टिकुरिया टोला के मौलवी खालिद हुसैन का कहना है कि नबी सल्ल फरमाते हैं कि आखिरी अशरा दोजख से आजादी दिलाने का होता है और यह असरा 21वें व 30वें रोजे तक चलता है।
तैयारियां प्रारंभ
चांद के दिखाई देने के बाद ही ईद की तारीख मुकर्रर की जाएगी लेकिन कलेण्डर के मुताबिक ईद का जश्न 16 जून को होगा। इस त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय में हर्ष व्याप्त है। घरों की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है तो वहीं बाजारों में पोषाकों, उपहार तथा इलेक्ट्रानिक्स आइटमों के अलावा खाने-पीने की सामग्रियों की खरीद-फरोख्त की जाने लगी है। सेवईयोंं की खरीददारी जोर-शोर से हो रही है। इलाहाबाद और लखनऊ की सेवईं लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

Comments
Post a Comment