Skip to main content

E-अटेंडेंस पर U-टर्न, 10 जून से मोबाइल पर लगेगी हाजिरी || REWA NEWS




सतना। 10 जून से शुरू होने जा रहे सत्र में शिक्षकों, अध्यापकों सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को एक फिर से एम शिक्षा मित्र एप से ही अपनी हाजिरी आॅनलाइन ही अपडेट करनी होगी। इससे पहले भी स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल से प्रदेश के समस्त सरकारी स्कूलों के  शैक्षणिक स्टॉफ समेत अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह व्यवस्था लागू की थी।

लेकिन शिक्षक संघों के विरोध और प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौखिक तौर पर घोषणा की थी कि अब शिक्षकों को ई-अटेंडेंस नहीं लगानी पडेÞगी। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में साफ कर दिया कि शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस जारी रहेगी। डीईओ, डीपीसी सहित अधिकारी-कर्मचारियों को जहां ई-अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए गए।

सरकार का यू-टर्न, 10 जून से अनिवार्य
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जल्द ही स्कूले पुन: संचालित होने जा रही हैं। जहां विभाग का तमाम अमला 10 जून से स्कूलों में अपनी दस्तक देगा, वही 15 जून से स्कूलों में एक बार फिर शैक्षणिक गतिविधिया संचालित होगी। इसी के साथ ही शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारियों के लिए 10 जून से एप आधारित ई-अटेंडेंस लगाना अनिवार्य होगा।

नहीं होगा वेतना जनरेट
वैसे तो पहले ही एम शिक्षा मित्र से मिलने वाली सुविधाएं और इसके संचालन के लिए प्रशिक्षण स्थानीय स्तर दिया जा चुका है। लेकिन मोबाइल के माध्यम से जो भी अटेंडेस नहीं लगाएगा, उसका वेतन भी जनरेट नहीं होगा। ऐसे में उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर नहीं बल्कि मोबाइल के आधार पर वेतन मिलेगा।

इन्दौर का मॉडल, चार सालों से लटका 
सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक स्टॉफ की मनमानी और पारदर्शिता लाने के ई-अटैंडेंस के लिए इससे पहले भी कई बार प्रयास किए जा चुकें हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी कारणों के चलते यह व्यवस्था टल गई है। शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस को लेकर पिछले 4 साल से शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच रस्साकशी चली आ रही है। एम शिक्षा मित्र एप से ई-अटेंडेंस की नई व्यवस्था सितंबर 2015 से लागू की गई है। इस व्यवस्था की सबसे पहले शुरूआत इन्दौर में हुई थी। यही के मॉडल को अब मूर्त रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

  • वीसी में स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव का निर्देश
  • 30 मार्च को सीएम ने ई-अटेंडेंस समाप्त करने की थी घोषणा
  • 5 जून तक एप डाउनलोड करने की मोहलत
  • वेतन से जोड़ी अटेंडेंस

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...