सतना | शराब पीकर शहर में घूमने वालों को हवालात में डालने वाली शहर की पुलिस को शराब के नशे में झूम-झूम कर चौराहा नापकर सड़क पर बावर्दी लेटने वाले मुंशी की करतूत की भनक नही लगी। जबकि चौराहे से पुलिस की दर्जनों गाड़ियां गुजरी। गाड़ी में सवार पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सडक किनारे लेटे हुए मुंशी को देखकर अनदेखा कर दिया। आधी रात बावर्दी सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े मुंशी को देखकर राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली
जानकारी के अनुसार रात पौने 12 बजे के करीब खाकी वर्दीधारी उम्र दराज व्यक्ति शराब के नशे में लड़खड़ाता हुआ सर्किट हाउस चौराहे में दिखाई दिया। काफी देर तक हाथ में शराब का क्वार्टर लेकर सर्किट हाउस चौराहे में आने-जाने वाले वाहनों के सामने झूमता रहा।
REFUEL NUTRITION "एक बार जरुर पधारे" ADVERTISMENT
$tarts from
today,100% original protein suppliments with manufacturer seal,lab
tested.We deal only in biggest brands like
(ON,WHEY,MUSCLETECH,MUSCLEBLAZE) contact us or order online,contact no.-
7898808800 ( Rishi Mishra), Add:- Deen dayal plaza,rewa (m.p), FREE complimentry "WHEY YOGA BAR" with every product you buy with us"
नशे की हालत में झूम रहे प्रधान आरक्षक 50 ब्रजभान सिंह बघेल के अचानक वाहनों के सामने लडखड़ाने के कारण लगा कि कहीं वह वाहनों की चपेट में न आ जाएं। कुछ राहगीरों ने घर जाने की सलाह दी तो नशे के सुरूर में बीच चौराहे वर्दी के अनुशासन को तार-तार कर रहा प्रधान आरक्षक गाली-गलौज व धमकी देने में उतारू हो गया।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि नशे का सुरूर ज्यादा वक्त तक प्रधान आरक्षक वर्दाश्त न कर पाया। लड़खड़ा कर सर्किट हाउस चौराहे में नगर निगम की तरफ जाने वाले मार्ग के किनारे जमीन पर बैठ गया। जमीन में बैठने के कुछ देर बाद प्रधान आरक्षक बावर्दी जमीन पर लेट कर आराम फरमाने लगा। अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क को बिस्तर बनाने वाले प्रधान आरक्षक की खोज खबर लेने की जरूरत पुलिस महकमे के द्वारा नही ली गई, बताया गया कि सर्किट हाउस चौराहे से कई पुलिस कर्मी और पुलिस के वाहन गुजरे पर सड़क में पड़े पुलिस कर्मी को देखकर रुके नहीं।


Comments
Post a Comment