Skip to main content

रीवा कलेक्टर ने भैरव मंदिर का किया निरीक्षण कहा ओरछा के रामराजा की तरह होगा इस मंदिर का जीर्णोद्धार || REWA NEWS


धर्मशाला, भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे

रीवा. गुढ़ के कष्टहरनाथ मंदिर, भैरव मंदिर तथा बूढ़ीमाता मंदिर का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन मंदिरों के परिसर को आकर्षक बनाने के साथ ही धर्मशाला, भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिससे पर्यटक यहां आने के लिए आकर्षित हों। इसके लिए सीएसआर मद से राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य के निर्देश दिए।


मालूम हो, गुढ़ में कष्टहरनाथ, भैरव मंदिर व बूढ़ीमाता मंदिर के प्राचीन मंदिर हैं। कष्टहरनाथ मंदिर परिसर विकास के लिए 2.17 करोड़ रुपए, भैरव बाबा मंदिर क्षेत्र के विकास लिए 56 लाख रुपए तथा बूढ़ीमाता मंदिर परिसर के विकास के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई है। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने गुढ़ में कष्टहरनाथ मंदिर, भैरव बाबा मंदिर तथा बूढ़ीमाता मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को मंदिर के परिसर को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिस तरह ओरछा के रामराजा मंदिर में मुख्य मंदिर के चारों ओर छोटे-छोटे मंदिरों में देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, उसी तरह का निर्माण कष्टहरनाथ मंदिर परिसर में कराया जाएगा।



परिसर बनाए जाएंगे आकर्षक
पूरे परिसर को आकर्षक बनाया जाएगा जिससे पर्यटक यहां आने के लिए आकर्षित हों। मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण तथा भव्य प्रवेशद्वार एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जांएगे। कलेक्टर ने निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के साथ ही मंदिर परिसर में की ऐतिहासिक प्रतिमाओं को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।

नदी पर सुंदर घाट का निर्माण होगा
बताया गया कि मंदिर के समीप बहने वाली नदी पर सुंदर घाट का निर्माण कराया जाएगा। कलेक्टर ने बूढ़ीमाता मंदिर और भैरव बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सुधार कार्य कराने को कहा। मौके पर उपस्थित हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी अनुज प्रताप सिंह को मंदिरों के मूल स्वरूप में परिवर्तन किए बिना निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य कराते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिले। पर्यटन के विकास से आसपास के गांव के निवासियों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi)

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...