Skip to main content

शातिर इंस्पेक्टर ने सुहागरात पर दोस्तों को बुलाकर सबके सामने पत्नी के कपड़े....|| REWA NEWS



इंदौर। यहां एक ऐसे शातिर पुलिस सब इंस्पेक्टर की कहानी सामने आई है जिसने एक युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाकर रेप किया, फिर रेप की एफआईआर से बचने के लिए शादी की और युवती को अपमानित करने के लिए सुहागरात के वक्त दोस्तों को बुला लिया एवं सबके सामने विवाहिता के कपड़े उतारने लगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने युवती को गालियां भी दीं। खुलकर कहा कि अब शादी के सारे सबूत उसके पास हैं। रेप की एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती। दहेज प्रताड़ना का केस लगेगा तो देख लूंगा लेकिन युवती ने बड़ी ही चतुराई से इस सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। 

शादी का वादा करके संबंध बनाए फिर मुकर गया

पटेल कॉलोनी उज्जैन निवासी 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह निवासी न्यू रामनगर रीवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, सिंहस्थ 2016 में स्नान के दौरान शैलेंद्र से परिचय हुआ था। दोनों फोन पर बात करने लगे। 5 फरवरी 2017 को उसने मिलने इंदौर बुलाया। शैलेन्द्र ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। परिजन ने शादी की तैयारी की लेकिन शैलेंद्र मुकर गया। 4 जुलाई को महिला ने थाने में शिकायत की। पीड़िता कहना है कि तत्कालीन टीआई महिला थाना ज्योति शर्मा ने पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह से समझौता करवा दिया। शैलेंद्र सिंह ने लिखित में कहा कि वह शादी कर लेगा।

FIR से बचने रची घिनौनी साजिश

19 अगस्त को रीवा ले गया और मंदिर में शादी कर ली। फिर एक घर में ले गया जहां तीन लड़के थे। उनके सामने ही कपड़े खोलने की कोशिश की और अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। उसने कहा कि शादी के सबूत जुटा लिए हैं, अब तुम दुष्कर्म का केस नहीं लगा सकती। अब वह साथ नहीं रखेगा। तुम सिर्फ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा सकती हो। अब डीजीपी भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते। 

महिला ने सबकुछ रिकॉर्ड किया और DGP को सौंप दिया

महिला ने उसकी बातों को रिकॉर्ड कर लिया और सीडी बनाकर डीजीपी को सौंप दी। डीजीपी ने थानेदार पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़िता का आरोप है कि टीआई ने अफसरों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वकील से राय लेने के बाद ही प्रकरण दर्ज होगा। जैसे ही डीआईजी ने टीआई को रिलीव किया, शुक्रवार को शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज हो गया।

ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi)

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...