Skip to main content

शहर की 30वीं उच्च स्तरीय टंकी का लोकार्पण आज || REWA NEWS



रीवा। नगर पालिक निगम रीवा द्वारा अमृत योजनान्तर्गत रतहरा में नव-निर्मित उच्चस्तरीय पानी की टंकी एवं शुद्ध पेयजल वितरिका का शुभांरभ 2 जुलाई को सांय 4 बजे उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। अध्यक्षता जनार्दन मिश्र, सांसद करेगें। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती महापौर ममता गुप्ता, सतीश सोनी निगम अध्यक्ष, शिवदत्त पाण्डेय, अशोक पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक- 15 उपस्थित रहेगें।

अन्य निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन
उपरोक्त के साथ ही रतहरा वार्ड क्रमांक 15 में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 7 में नहर के पास पानी की टंकी पहुंच मार्ग तक डब्लूबीएम सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत रुपए 11.00 लाख एवं वार्ड क्रमांक- 15, में आईएचएसडीपी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित भवनों तक आरसीसी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य अनुमानित लागत रुपए  31.073 लाख का भूमि पूूजन भी मंत्री श्री शुक्ल द्वारा सम्पन्न होगा।

56 एमएलडी पानी हो रहा फिल्टर 
वर्तमान में नगर निगम द्वारा 56.00 एमएलडी पानी प्रतिदिन फिल्टर किया जाकर तीनों जल शोधन यंत्रालयों से पूरी क्षमता के साथ शुद्ध पेयजल प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है। आज 30वीं उच्च स्तरीय टंकी का लोकार्पण किया जायेगा। निगमायुक्त आरपी सिंह, एवं अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल द्वारा सभी सम्मानीय पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...