Skip to main content

प्रधानमंत्री की सोच गांव में हो रही साकारः उद्योग मंत्री || REWA NEWS


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी डिजिटल साक्षारता कार्यक्रम का प्रभाव अब गांव में भी दिखाई देने लगा है। यह बातें प्रदेश के उद्योग खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के सगरा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि सगरा में सड़क, नहरों से सिंचाई, बिजली की सुविधा के बाद ऑनलाइन सेवायें प्राप्त करने
रीवा। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी डिजिटल साक्षारता कार्यक्रम का प्रभाव अब गांव में भी दिखाई देने लगा है। यह बातें प्रदेश के उद्योग खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के सगरा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि सगरा में सड़क, नहरों से सिंचाई, बिजली की सुविधा के बाद ऑनलाइन सेवायें प्राप्त करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा आरंभ हुई है। अब ग्रामवासियों को शहरों जैसी डिजिटल सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके माध्यम से बैंकिंग तथा बीमा की भी सुविधा दी जायेगी। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
उन्होंने सगरा गांव का तेजी से विकास हो रहा है। इसके विकास में कॉमन सर्विस सेंटर का भी सहयोग मिलेगा। उद्योग तथा खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्राम सगरा में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है। इसके माध्यम से आम जनता को शासन की सभी ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा मिलेगी। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन करने, बिजली का बिल जमा करने सहित विभिन्न तरह की ऑनलाइन सेवायें प्राप्त होंगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी से सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। डिजिटल साक्षरता के द्वारा आज शहर ही नहीं गावं में भी ऑनलाइन सुविधाओं विकास की बयार बह रही है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी का नेतृत्व भारत करेगा। उनकी भविष्यवाणी सच होने जा रही है। समारोह में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक अनुराग तिवारी ने बताया कि स्टार्टअप योजना के तहत यह सेंटर आरंभ किया गया है। इससे आम जनता को सभी तरह की ऑनलाइन सुविधा दी जायेगी। समारोह में समाजसेवी महेन्द्र तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
फोटो- 21- फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ करते मंत्री।



Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...