Skip to main content

बिटिया की शादी तय करने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत || REWA NEWS



रीवा | बेटी की शादी तय करने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मोटर साइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर उछल कर गिर पड़े जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई और साथ में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लौर थाना अंतर्गत उमरी गांव में साकेत परिवार के घर में बेटी की शादी लगने की खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। बेटी का विवाह तय करने के लिए रीवा जा रहे पिता के साथ एक अन्य पारिवारिक सदस्य की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर शाम दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
एक की मौके पर हुई मौत
सीधी से रीवा आ रही बस क्रमांक एमपी 53, 0717 द्वारा मोटरसाइकिल से जा रहे रघुनाथ साकेत एवं बैजनाथ साकेत निवासी उमरी थाना लौर को सिलपरा नहर के पास जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों चलकर जमीन पर गिर पड़े। रघुनाथ साकेत का सर जमीन से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बैजनाथ साकेत ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बिछिया पुलिस नहीं पकड़ पाई बस
घटना होने के बाद चक्का जाम लगने के बावजूद बिछिया पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद मृतकों को संजय गांधी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बस की सारी जानकारी देने के बावजूद बिछिया पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसके कारण आरोपी बस चालक शहर में इतनी पुलिस मौजूद होने के बावजूद भी बस भगा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गुस्साए लोगों ने किया चकाजाम
भीषण एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मौके पर हुई एक व्यक्ति की मौत को देखकर आक्रोशित हो गए। लोगों ने बस चालक को पकड़ने की मांग को लेकर चक्का जाम शुरू कर दिया जो कई घंटे तक चला। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस रास्ते पर चार पहिया वाहनों द्वारा काफी तेज गति से गाड़ी चलाई जाती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्रशासन को बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद भी हादसों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।  
अवनीश पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...