Skip to main content

शिवराज सरकार ने युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर दिए: रामेश्वर शर्मा


भोपाल। शनिवार को साधु वासवानी स्कूल में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक संत नगर के इतिहास में ऐतिहासिक बैठकों की सूची में दर्ज हुई। ज्ञात हो कि विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में संत नगर युवा मोर्चा मंडल के पदाधिकारी सहित हज़ारों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संत हिरदाराम नगर युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष हरीश बिनवानी ने बताया कि संत नगर मोर्चा गठन के बाद पहली बार युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भोपाल नितिन दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल , मंडल अध्यक्ष चंदू भैया , माखन राजपूत,युवा नेता राहुल राजपूत, महामंत्री सूरज यादव सहित संत नगर के अन्य नेता उपस्थित रहे।

युवा सम्मेलन को अपने ओजस्वी भाषण से विधायक रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया विधायक शर्मा ने कहा कि भारत भूमि की रक्षा के लिए देश के हर युवा को आगे आना होगा। कांग्रेसी  इस देश के टुकड़ा करना चाहते है परन्तु ऐसे लोगो के मंसूबो को हमे उखाड़ फेंकना है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। दिन रात परिश्रम कर वह देश की उन्नति प्रगति के लिए काम कर रहे है। विश्व पटल पर आज हमारे देश की पहचान उन्नत प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में पहचानी जाती है। श्री मोदी ने देश के युवाओ की ऊर्जा यहाँ की योग्यता के बल पर सीना तानकर भारत की ताकत दुनिया के सामने रखी है। प्रदेश के किसान पुत्र मुख़्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के लिए उनकी शिक्षा रोजगार के नए नए अवसर उपलब्ध कराएं है। मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यंमत्री उद्यमी योजना, कौशल विकास योजना सहित इस जैसी अनेकों योजनाओं से आज प्रदेश का युवा देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। 

विधायक शर्मा ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य है आपकी प्रगति देश की उन्नति का कारक है श्री शर्मा ने कहा कि युवाओ का आदर्श इस देश के वह वीर क्रांतिकारी होने चाहिए जिन्होंने अपनी युवा अवस्था मे हँसते हँसते वतन के लिए अपनी जान दे दी । देश की सीमा पर अपनी छाती पर गोली खाने वाले सैनिक युवाओ का आदर्श होना चाहिए। 

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दे: रामेश्वर

विधायक शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में युवा साथियों को नशा से दूर रहने की आवश्यकता है देश की उन्नति प्रगति में नशा सबसे बड़ा अवरोधक है नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए आप सभी को जागरूकता फैलाने की जरूरत है। 

ये भी रहे उपस्थित 

मंडल अध्यक्ष गांधीनगर पृथ्वीराज त्रिवेदी, किशन अच्छानी, लविन मनसुखानी, नीलेश हिंगोरानी, योगेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...