Skip to main content

लवमैरिज कर चंपा से चांदनी बनी महिला वेश्यावृत्ति कर रही थी, हत्या के बाद खुला राज



भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में हुई हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। महिला का नाम चंपा साहू था। उसने लवमैरिज की थी, इसके साथ ही उसने धर्म परिवर्तन किया और चांदनी बानो बन गई। जिस युवक ने उसकी हत्या की है, वो उसे चिनार पार्क से अपने घर लेकर आया था। महिला ने खुद उसे रास्ते में रोककर लिफ्ट के बहाने डील तय की थी। महिला वैश्यावृत्ति में कब से और कैसे आई। क्या वो लवजिहाद का शिकार हुई। अभी इस कहानी का खुलासा होना बाकी है। 

पुलिस कैसे पहुंची हत्यारोपी तक
डायल-100 को शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अयोध्या नगर के राजीव नगर में महिला की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची अयोध्या नगर पुलिस को महिला की खून से लथपथ लाश कपड़े में लिपटी मिली। आसपास के इलाकों की तलाशी करने पर पुलिस को करीब 50 मीटर दूरी पर एक मकान के पास लाश के घिसटाए जाने के निशान मिले। पुष्टि होने पर पुलिस ने मकान का दरवाजा खटखटाया। पुलिस को अंकित तिवारी नाम का युवक फर्श धोते मिला। आसपास खून के धब्बे मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

चिनार पार्क के पास ग्राहक तलाशती थी महिला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि माता-पिता का तलाक होने के बाद से ही मैं अपने नाना-नानी के यहां रहता हूं। घर से करीब पांच मकान छोड़कर वे दूसरे मकान में रहते हैं। मैंने 12वीं तक पढ़ाई की है। दो-तीन दिन पहले गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इससे तनाव में था। शुक्रवार रात में न्यू मार्केट से घर लौटते वक्त चिनार पार्क के पास एक महिला ने लिफ्ट मांगी। मैंने लिफ्ट दी और दोस्ती कर घर ले आया। यहां हमारा विवाद होने लगा। महिला के शोर मचाने के डर से मैंने उसके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए फिर कपड़े में लपेटा और रात करीब ढाई बजे उसकी लाश को खींचकर घर के बाहर ले आया। 50 मीटर की दूरी तक खींचकर ले जाने से हाथ दुखने लगे तो लाश को वहीं छोड़ दिया। घर आने पर मैंने साफ सफाई शुरू कर दी।

गुस्सैल प्रवृत्ति का है अंकित
प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी जोन-2 विकास शेहवाल के अनुसार अंकित गुस्सैल प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ डायल-100 पर नाना-नानी ने कई बार मारपीट की शिकायत की थी। मौके से मिले मोबाइल से मृतका की शिनाख्त चंपा साहू उर्फ चांदनी बानो के रूप में हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...