Skip to main content

आप पार्टी ने प्रत्यासियो की जारी की पहली लिस्ट, रीवा से इनका नाम है शामिल || REWA NEWS



भोपाल। .इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान यह सूची जारी की। ‘आप’ ने अपनी पहली सूची में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।
 ये है  20 नाम की सूची 
इनमें बिजावर से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भटनागर, अमर पाटन से पार्टी के रीवा जोन सचिव जितेंद्र चौरसिया, गोटेगांव से पूर्व आईपीएस एवं पार्टी के होशंगाबाद लोकसभा प्रभारी महेश प्रसाद चौधरी, सीहोर से राष्ट्रीय स्तर के धावक एवं पार्टी के जिला सचिव कृष्णा पाल सिंह बघेल, नीमच से पार्टी के मंदसौर लोकसभा प्रभारी नवीन अग्रवाल, सेवड़ा से पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता परिणीता राजे उर्फ बेटी राजा समेत 20 नाम शामिल हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, बिजली, सड़क, पानी ये है मुद्दे 
नामों की घोषणा के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने इससे पहले कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में व्यवस्था बदलने की जो शुरुआत की है उसे मध्यप्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा और इसी क्रम में आज 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों ने लूट और भ्रष्टाचार की जो व्यवस्था बनाई है, उसके कारण प्रदेश में हर ओर समस्याएं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान, बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर मध्य प्रदेश की स्थिति बेहद खराब है। इस दौरान ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया कि 15 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की इंदौर में विशाल आमसभा होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi)

Comments

  1. आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है और अच्छे से संगठन बनाना ही पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...