Skip to main content

अब सरकारी स्टूडेंट्स के लिए भी चलेंगी स्कूल बसें || MP NEWS


भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सरकार बस मुहैया करवाएगी। ये विद्यार्थी बस से स्कूल आएंगे-जाएंगे। गुना, मुरैना, रतलाम, अलीराजपुर सहित अन्य जिलों के 20 ब्लाॅक से इसकी शुरुआत की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ऐसे ब्लाक चिह्नत कर रहा है, जहां पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। बस सेवा का लाभ ऐसे विद्यार्थी उठा सकते हैं जिन्हें स्कूल जाने में पांच से दस किमी तक का सफर तय करना पड़ता है। इस कारण कई बार स्कूलों की दूरी की वजह से लड़कियां आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाती। दूरी की वजह से छात्र भी नियमित स्कूल नहीं जाते हैं। 

सरकार उठाएगी पूरा खर्च 
बसें प्राइवेट ट्रेवल्स की रहेंगी। इसका पूरा खर्च स्कूल शिक्षा विभाग उठाएगा। छात्रों को स्कूल तक छोड़ने के बाद बसें फ्री हो जाएंगी और वापस उन्हें छुट‌्टी के समय स्कूलों में पहुंचना होगा। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ेगी इसके साथ ही छात्राएं भी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी। वर्तमान में स्कूल आने-जाने का साधन नहीं होने की वजह से कई बार वे पढ़ाई छोड़ देती हैं। 

स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ेगी 
पायलट प्रोजक्ट के रूप में 20 ब्लाॅक में स्कूलों में बच्चों को छोड़ने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। ब्लाॅक अभी तय हो रहे हैं। अगर इसके अच्छे परिणाम आएंगे तो प्रदेश भर में यह व्यवस्था लागू करेंगे। इससे स्कूलों में छात्रों की संख्या में इजाफा होगा। दीप्ति गौड़ मुकर्जी, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा 

ड्रॅाप रेट ज्यादा वाले जिलों से शुरुआत 
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे क्षेत्र जहां स्कूल की दूरी की वजह से विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ रहे हैं वहां यह प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत गांव या किसी क्षेत्र में तय स्टाप से बस विद्यार्थियों को लेकर स्कूल छोड़ेगी और छुट‌्टी होने पर वापस उस स्थान तक लाएगी। शुरुआत में करीब 50 हजार विद्यार्थी इस व्यवस्था का लाभ उठा पाएंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...