Skip to main content

MP BOARD 10th, 12th EXAM TOPPER LIST 2018 हिंदी में




मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाईस्कूल (10वीं) व हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षाओं का रिजल्ट बस घोषित होने ही वाले हैं। सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस में परीक्षा परिणामों की घोषणा होगी और इसी के साथ हम आपको टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध करा देंगे। कृपया इसी पेज पर बने रहिए या इसे बुकमार्क कर लीजिए। आज एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अपने साल भर के परिश्रम का फल मिलेगा। दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे एक ही दिन एक ही समय घोषित किए जाएंगे। यहां जानते हैं एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2018 से जुड़ी 10 खास बातें-

1. एपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों नतीजे आज सुबह 10.30 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट पिछले साल की तरह सीएम हाउस में घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले साल की तरह खुद रिजल्ट जारी करेंगे। 

2. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। खबर है कि इन विद्यार्थियों को भोपाल स्थित सीएम हाउस बुला लिया गया है।

3. पूरे प्रदेश भर से एमपी बोर्ड दसवीं और एमपी बोर्ड बारहवीं परीक्षाओं में करीब 20 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 7.69 लाख ने 12वीं के लिए और 11.48 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाया था। 

4. यह लगातार दूसरा साल है, जबकि दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ एक ही दिन आ रहा है। 2016 तक 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग अलग घोषित किए जाते थे। यानी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन जारी किए जाने की परंपरा 2017 से शुरू हुई।

5. हायर सेकंडरी व्यावसायिक, हाईस्कूल व हायर सेकंडरी मूक-बधिर श्रेणी के अलावा डीपीएसई व शारीरिक पत्रोपाधि उपाधि 2018 का रिजल्ट भी इस मौके पर घोषित होगा। 

6. एमपी बोर्ड पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक निर्धारित किए हुए हैं। 

7. एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं, जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित कराई गई थीं। 

8. ज्यादातर एमपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी काफी घबराए हुए हैं। हो भी क्यों न! पिछले कुछ सालों से एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे बेहद खराब जो आ रहे हैं। पिछले सालों के नतीजों पर अगर आप नजर डालेंगे तो चौंक जाएंगे। बीते सालों के रिजल्ट संबंधी आकड़े बताते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में आधे विद्यार्थी फेल हो जाते हैं। पिछले साल यानी 2017 में 10वीं में आधे विद्यार्थी फेल हो गए थे। पिछले साल सिर्फ 49.86 प्रतिशत विद्यार्थी ही 10वीं में पास हो पाए थे। वहीं 2016 में 53.87 प्रतिशत विद्यार्थी पास हो पाए थे। 2015 में नतीजे और भी खराब रहे थे। इस वर्ष यहां 47.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही उत्तीर्ण हो पाए थे। 2014 में पास प्रतिशत 54.14 रहा था। 
वहीं पिछले वर्ष 12वीं में 68 प्रतिशत स्टूडेंट ही पास हो पाए थे।

9. विद्यार्थी व उनके अभिभावक परीक्षाओं के रिजल्ट को निम्न वेबसाइट पर देख सकेंगे। 
www.mpbse.nic.in
www.mpresults.nic.in 
https://mpbse.mponline.gov.in 
www.examreasult.net/mp  
www.indiaresults.com  
www.examresults.net  

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...