Skip to main content

NAGPUR की लड़की का GUNA के जंगल में रेप, VIDEO बनाया | CRIME NEWS



GUNA | MP | NEWS | नागपुर से अपनी दीदी के यहां आई मराठी लड़की को गुना रेलवे स्टेशन से किडनैप किया गया एवं गादेर के जंगल में उसका बलात्कार किया गया। इसके बाद एक वीडियो भी बनाया गया जिसमें लड़की पूरी तरह से न्यूज नजर आ रही है। घटना 3 माह पुरानी है परंतु खुलासा तब हुआ जब बदमाशों ने युवती के जीजा को वह वीडियो भेजकर 1.5 लाख रुपए की मांग की। ना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है परंतु आरोपियों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। असली बदमाश अब भी खुले घूम रहे हैं। 

सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से युवती को जनवरी माह में राघौगढ़ के पिपलिया निवासी कांताराय अपने दो अन्य साथी भालू राय और बरखेड़ा निवासी नत्थू शिवहरे जबरन उठाकर ले गए थे। युवती ने अपने बयान में कहा है कि नागपुर निवासी है और मराठी भाषा ही समझती और बोलती थी। अशोकनगर में अपने जीजा के यहां वह रहती थी। वह हिंदी सीखने गुना आती थी। जनवरी 2018 में आरोपियों ने युवकी को रेलवे स्टेशन से कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे नशीली दवा खिलाई और जंगल में ले गए। यहां उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली। युवती ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन बदमाशों ने युवती के जीजा के पास वह वीडियो भेजकर 1.5 लाख रुपए फिरौती की मांग की। 

युवती के जीजा ने यह वीडियो मंगलवार को सिटी कोतवाली टीआई विवेक अष्ठाना को सौंपा। इसमें युवती रो रही है और कह रही है कि मेरे साथ ऐसा न किया जाए। इसके बाद भी किसी व्यक्ति ने उसकी वीडियो बनाई। वह कौन है, यह वीडियो में स्पष्ट नहीं हुआ है। युवती के जीजा ने बताया कि चार दिन पहले वीडियो मुझे भेजा गया और 1.50 रुपए की मांग की। अगर रुपए नहीं दिए तो उसे वायरल करने की धमकी दी गई।

2 युवकों को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत आते ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं दो युवक भोलू राय और नत्थू शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाई और वह वायरल कैसे हुई। वहीं आरोपियों ने भी जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें खिलाफ साजिश की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरी स्थिति साफ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...