Skip to main content

मप्र में 15 कलेक्टर को बदले जाने की संभावना, लिस्ट तैयार | MP NEWS




भोपाल। सोमवार देर रात आईएएस अफसरों के तबादले करने के बाद सरकार एक बार फिर मैदानी स्तर पर बदलाव करेगी। इसमें करीब 15 दर्जन जिलों के कलेक्टर बदल जाएंगे। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 75 से ज्यादा और राजस्व के 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले भी होंगे। मंत्रालय में इनकी सूची बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हरी झंडी मिलते ही तबादला आदेश जारी हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोच-समझकर मैदानी जमावट करेगी। इसके मद्देनजर ही छिंदवाड़ा कलेक्टर जेके जैन को हटाने के बाद भी किसी अधिकारी को पदस्थ न करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिंह को प्रभार सौंपा गया है।

यहां ऐसा अधिकारी भेजा जाएगा, जो सरकार के हिसाब से योजनाओं के कामों को गति दे सके। नगरीय विकास विभाग के उप सचिव भरत यादव का नाम भी छिंदवाड़ा भेजे जाने वाले अफसरों में प्रमुखता से लिया जा रहा है।सामान्य प्रशासन विभाग ने 75 से ज्यादा अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली है। इसके साथ ही 2013 का विधानसभा चुनाव कराने वाले अधिकारियों की भी बदली की जाएगी। इसी तरह राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारियों के तबादले होंगे। विभाग ने 50 से ज्यादा अधिकारियों के नाम चिन्हित कर लिए हैं।

अगली सूची में होंगे कलेक्टरों के तबादले
आईएएस अफसरों की अगली सूची में एक दर्जन से ज्यादा कलेक्टर हो सकते हैं। जिनमें 
मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकर, 
भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी, 
दतिया कलेक्टर मदन कुमार, 
शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी, 
छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, 
दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, 
सतना कलेक्टर मुकेश शुक्ला, 
शहडोल कलेक्टर नरेश पाल, 
डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर, 
सिवनी कलेक्टर गोपाल डाड,  
बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा, 
होशंगाबाद कलेक्टर अवनीश लवानिया, 
रायसेन कलेक्टर भावना वालिंबे, 
खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार एवं 
अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा 
को हटाया जा सकता है। साथ ही कई विभागों के विभागध्यक्ष भी बदले जाना है। जिन कलेक्टरों को हटाया जाना है, उनमें भास्कर लक्षकार, इलैया राजा, तरुण राठी, शशांक मिश्रा को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है। 

ये बन सकते हैं कलेक्टर
जिन आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया जाना है, उनमें ज्ञानेश्वर पाटिल, लोकश जाटव, राजीव शर्मा, जीवी रश्मि, संजीव सिंह, शेखर वर्मा, अजय गंगवार, रविन्द्र सिंह, उर्मिला शुक्ला, वीरेन्द्र रावत, भगत कुलेश, स्वाति मीणा, आआर भोंसले, विकास नरवाल, राजेश कॉल, भरत यादव, शिल्पा गुप्ता, वेद प्रकाश, राकेश सिंह, मंजू शर्मा, शैलवाला मार्टिन, अनुभा श्रीवास्तव, सुरभि गुप्ता, धनराजू एस के नाम कलेक्टर बनने वाले अफसरों की सूची में शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...