भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (mppeb) ने पिछले साल
हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सिपाही भर्ती
परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम व्यापमं की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश में पिछले साल सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), प्रधान आरक्षक
(कम्प्यूटर और आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट गुरुवार को
दोपहर में जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा पिछले साल 19 अगस्त से 28 सितंबर
2017 तक ऑनलाइन हुई थी। पहले चरण की परीक्षा परिणाम की तारीख 13 सितंबर
2017 थी। वहीं अंतिम परिणाम बुधवार 7 फरवरी 2017 को घोषित किए गए थे। इसके
बाद दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजे अब जारी हुए हैं।
अभ्यर्थी अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जान सकते हैं। परिणाम
देखने के लिए आपको सबसे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्य प्रदेश की
आधिकारिक वेबसाइट www.vyapam.nic.in पर जाएं और होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
-अब रिजल्ट टैब से ‘Police Constable Recruitment Test 2017 – (Final Result)’ पर क्लिक करें।
-इसके बाद ‘Head Constable & Asstt. Sub Inspector Computer’ लिंक पर क्लिक कर PDF में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment