सीधी जिले के बढौरा शिव मन्दिर के पास एक ट्रक जो देर रात अनियन्त्रित हो पुलिया के नीचे जा गिरा ट्रक का कंडक्टर चीखता चिल्लाता हुआ तोड़ा अपना दम
नहीं पहुंची समय पर 100 नम्बर पुलिस य एम्बूलेंस
जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 बजे सिंगरौली से कोयला लोड किए हुए 12 चक्का ट्रक जो सतना जा रहा था जो बढौरा शिव मंदिर मोड़ के पास ड्राइवर के नशे में चूर होने के कारण वह अनियंत्रित होकर बीचों बीच पुल के डिवाइडर से जा टकराया एवम टकराने के बाद पुल के नीचे खाई में जा गिरा बताया जा रहा है की ट्रक में ड्राइवर एवम क्लीनर दो ही आदमी थे जिसमे कालिंजर गंगा कोल की मौके पर ही मौत हो गई एवम चालक हीरामणि विश्वकर्मा को चुरहट 100 डयाल की सहायता से सेमरिया अस्पताल ले जाया गया
ड्राइवर की हालत गम्भीर होने के कारण सीधी के लिए रेफर कर दिया गया वहा मौजूद ग्रामीणो का कहना है की 100 नंबर पुलिस को कई बार फोन किया गया लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची यदि सही वक्त पर 100 नंबर वाहन पहुँची होती तो शायद चीखता चिल्लाता हुआ क्लीनर की मौत होने से बच जाती।

Comments
Post a Comment