सीधी। जिले के चुरहट थाना अंतर्गत बाजार के समीपी रामनगर तालाब में नहाने गये चार बच्चों की जलसमाधि हो गई। सभी बच्चे सुबह के समय घर से निकले और तालाब में नहाने पहुंच गये और नहाने के दौरान ही डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने के फिराक में अपनी जान गवां बैठे।
सीधी जिले के चुरहट के समीपी ग्राम रामनगर का मामला
इस घटना की सूचना एक अन्य बच्ची ने जैसे ही परिजनों को दी तो हाहाकार मच गया। देखते ही देखते पुलिस समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये। जिनकी यह दर्दनाक घटना देखकर आंखे नम हो गई। चीख-पुकार के बीच चारों बच्चों को निकालकर जीवित होने की आस में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
15 साल से कम उम्र के सभी बच्चों की मौत की खबर ने पूरे जिले को झकझोर दिया। चार बच्चों के मौत की सूचना घर वालों को जैसे ही मिली उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई जो जैसे पाया भागते हुए तालाब पर पहुंचा और वहां का मंजर देखकर विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी बड़ी घटना घट गई है। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को गहरे पानी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा गया।
मृतको में दो सगे भाई
तालाब में डूबने की घटना में एक घर के दो सगे भाई शामिल रहे हैं। हिमांशु पटेल 10 वर्ष व दिपांशु पटेल 12 वर्ष पिता दिलीप पटेल निवासी रामनगर वार्ड क्रमांक 9 सगे भाई हैं जो साथ में ही तालाब गये थे। मृतको में सीमा पटेल पिता जगतबहादुर पटेल उम्र 10 वर्ष निवासी पचोखर है।

ननिहाल आये थे आयुष, सीमा
मरने वालों में दो बच्चे आयुष और सीमा नानी के यहां गर्मी की छुट््टी बिताने आए थे। ये दोनों बच्चे अन्य बच्चों को देखकर तालाब में नहाने पहुंचे यहां वह पानी में डूब गये। तालाब किनारे खड़ी एक अन्य बच्ची ने जब इस मंजर को देखा तो घर पहुंचकर इसकी सूचना दी।

ढाढ़स देने घर पहुंची तहसीलदार
घटना की जानकारी होते ही चुरहट तहसीलदार अमिता सिंह तत्काल मौके पर पहुंचने के साथ ही मृतको के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स दी। वह काफी समय तक पीड़ित परिवार के साथ रही।
घटना की जानकारी होते ही चुरहट तहसीलदार अमिता सिंह तत्काल मौके पर पहुंचने के साथ ही मृतको के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स दी। वह काफी समय तक पीड़ित परिवार के साथ रही।
चुरहट के रामनगर तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हुई है। सभी के शव को निकलवाकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है कि आखिर बच्चों की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी।
सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी।

Comments
Post a Comment