Skip to main content

लाठीचार्ज के खिलाफ SIDHI में वकीलों ने निकाला मौन जुलूस


सीधी। भारत बंद के दौरान सीधी में हुए लाठीचार्ज हवाई फायर व पथराव के दूसरे दिन अधिवक्ता संघ बैठक कर आन्दोलन का निर्णय लिया है। वही मध्यप्रदेश बार एसोसिएसन के अध्यक्ष शिवेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध इस्तगासा दायर करने का निर्णय लिया गया। पीड़ितों को आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा भी की गई थी। इन सब के बावजूद अधिवक्ताओं का क्रोध कम नही हो रहा है। गुरूवार को सभी अधिवक्ता शहर मे मौन जुलूस निकाल कर गांधी चौक मे गांधी प्रतिमा से उनके आजाद भारत की दशा पर ध्यान देने की व्यंगात्मक पुकार लगाने के बाद राष्ट्रपति के नाम ग्यापन सौंपा गया है। 


दूसरे दिन सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने घटना की न केवल तीखी निन्दा किये बल्की दोषियों पर मुकदमा कायम करने की मांग की है। उन्होने कहा कि न्यायालय परिसर में घुस कर पुलिस ने अधिवक्ताओं के चेम्बर में जाकर लाठी से पीटने की घटना दुर्भाग्य है। घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। 

मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन 
अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच मे देरी व आरोपी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बाघेल के नेतृत्व मे चार सैकड़ा से ज्यादा अधिवक्ताओं ने अम्बेडकर तिराहे से लेकर गांधी चौक तक मौन जुलूस निकाला। इस दौरान गांधी जी की प्रतिमा को मल्यार्पण किया। अधिवक्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा। जिसमे हाई कोर्ट के न्यायधीश से जांच कराने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे को निलंबित करने पीएचक्यू भोपाल मे अटैच करने नगर निरीक्षक अनिल उपाध्याय उपनिरीक्षक आर पी त्रिपाठी, दीपक बघेल व आरक्षक शुभम अर्गल को निलंम्बन के साथ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को तत्काल न्यायालय मे पेश करने की मांग की गई है।  

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...