REWA | SATNA | SIDHI | SINGRAULI || बुधवार की दरम्यानी रात हुई बारिश और तूफ़ान ने समूचे विन्ध्य में तबाही मचा दी। सबसे अधिक नुकसान किसानों को होना बताया जा रहा है, जिनके खलिहानों में रखे कई टन अनाज भींग कर खराब हो गए। 4 घण्टे की इस आंधी तूफान भरी बारिश में कई पेंड़ धराशायी हो गए एवं कई घरों की चद्दरे भी उड़ने की खबर है।
राजस्थान की ओर से आ रहे इस भीषण तूफान भरी बारिश के चलते रीवा शहर समेत सतना एवं सीधी जिले के कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल बताई जा रही है। हालाकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

Comments
Post a Comment