Skip to main content

सीधी सड़क हादसा: बरातियो से भरा मिनी ट्रक पुल के निचे गिरा : 25 की मौत, मुख्यमंत्री ने राहत राशि देने की घोषणा की


सीधी | ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi) | बहरी थाना अंतरगत बीती रात्र बारात लेकर जा रहा मिनी ट्रक जो सोन नदी के जोगदहा पुल से 100 फिट नीचे गिर गया 
बताया जा रहा कि वाहन मे कुल 44 लोग सवार थे जिस दुर्घटना मे 21 लोगो की मौत हो गई ,4 की हालत नाजुक बनी हूई है , वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है,घटना मे अब तक 22 लोगो की मौत हो चुकी है जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे है ,जिनका उपचार सीधी अस्पताल मे चल रहा है
दुर्घटना युक्त वाहन क्रमांक - Mp53JA0841,मॉडल 907 मिनी ट्रक था


सूत्र

अभी सुबह तक मे मौत का आंकड़ा 21 से 24 तक पहुंच गया है,सभी मृतको के शव बहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए है
देर रात्रि कई घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला ,दो बजे रात्रि राहत कार्य खत्म हो गया है


पूर्व सड़क हादसा

वर्ष - 2003 में भी इसी पुल पर एक बड़ा हादसा हो चुका है ,जहॉं हनुमना से बैढन जा रही पंजाब मेल बस पुल के नीचे गिरी थी व 38 लोगो की मौत हो गई थी,इसके बाबजूद भी इस पुल मे सुरक्षा के कोई इंतजामात नही किये गये ,और नतीजा फिर एक बडा हादसा हो गया जिसमे दर्जनो लोगो की मौत हो गई है !


रीवा मीडिया के पास ताजा सूबह की लाईव तस्वीरे 
जो बीती रात्रि सोन नदी मे विचलित कर देने युक्त भीषण सडक हादसा हुआ है
देंखे हादसे की ताजा तस्वीरे


बारात ले जा रहे मिनी ट्रक के सोन नदी में गिर जाने से लगभग 21 लोगो की मौत हो गई , व 20 घायल है , जबकि 4 की हालत नाजुक बनी हूई है ,
घटना मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को 2 लाख रूपये
व घायलो को 50-50 हजार की राहत राशि देने की घोषणा की है !


सोन नदी ट्रक हादसा, कलेक्टर ने 21 लोगो की मरने की कि पुष्टि, 22 घायल, 4 गंभीर को रीवा किया गया रेफर,
रात में ही रेस्क्यू कर घायलो को निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया गया, वही सुबह मृतको के शव परिजनों को सौप दिये गये


हादसे में मारे गए लोगो की सूची 


1 . मोहम्मद आबिद (30), 2. शेरे राजा (10), 3. गुलाम मो., 4. अख्तर अली (13), 5. मो. कलाम (12), 6. मुसीम बेग (16), 7. बाबू (15), 8. बबलू, 9. भइया लाल जायसवाल (50), 10. जयराम बंसल (25),
11. लालबहादुर (25), 12. छोटकन (45), 13. मुल्ला बख्स (30), 14. बबलू (40), 15. हनीफ (40), 16. मेंहदी हुसैन (35), 17. चंदुल बख्श (35), 18. याकूब बख्श (45), 19. कमालुद्दीन (64), 20. आबिद राजा (25), 21. सलीम बेग (15)।


इस भीषण घटना की जानकारी सबसे पहले सीधी के वरिष्ठ पत्रकार राजू गुप्ता जी को मिली वो तत्काल ही घटना स्थल पर पहुंचे, देखा कि नदी लहूलूहान है ,चारो तरफ लाशे पडी है ,व घटना मे घायल तडप रहे है ,चीख 
पुकार मची रही , कुछ लोग वाहन मे बुरी तरह फंसे रहे, पत्रकार राजू गुप्ता पूरे मंजर को देख जिला प्रशासन को तत्कॉल दूरभाषा से सूचित किये , 
रात के वक्त ही बीच नदी घटना स्थल के पूरे मंजर को उन्होने कैमरे मे कैद किया, वही ..सूचना पर पहुंची पुलिस व रेस्क्यू टीम के साथ उन्होने घायल लोगो को निकलवाने व एम्बूलेंस मे बैठाने मदद की

ग्राऊंड जीरो से उन्होने बताया कि
यह सोन नदी का पुल जो बहुत पुराना है ,व इसमे भारी लोडेड वाहन दिन रात चलते है , इसकी हालत जर्जर हो चुकी है, पुल बहुत ही सकरी है , व उसके ऊपर किसी भी प्रकार की मजबूत रेलिंग य डिवाईडर नही लगा हुआ है , जो वाहन दुर्घटना को रोक सके


उन्होने बताया कि इस घटना के पहले भी कई बडी घटना घट चुकी है , एक यात्री बस जो पुल से नदी मे गिर चुकी है ,जिसमे तीस से ज्यादा लोगो की मौत हो गई थी ,एक सवारी मार्शल वाहन जो घटना का शिकार हो चुका है, कुल मिलाकर यह सोन नदी का पुल मौत की पुल बन गया है , लिहाजा आज तक शासन - प्रशासन एहतियात के तौर पर कोई सुरक्षात्मक ठोस कदम नही उठा पाया है नतीजा बीती रात एक ट्रक जो बारातियो से भरा पुल के नीचे गिरकर भीषण हादसे का शिकार हो गया ,
बडा शवाल यह कि आखिर कब तक यह पुल मौत का पुल बना रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...