सीधी। गत दिनों सीधे जिले के मड़वास नगर में मध्याचंल बैंक से करीब 15 लाख रूपये पार करने वालों आरोपियों को अनूपपूर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अनूपपुर पुलिस ने तब की जबकि घटना में शामिल तीनों आरोपी पुलिस से बेखौफ अनूपपुर के सेंट्रल बैंक को लूटने की फिराक में थे। सीधी के एसपी मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, चूंकि गिरफ्तारी दूसरे जिले में हुई है इसलिए एक-दो दिनों के भीतर ही आरोपियों को सीधी लाया जा सकेगा।
मड़वास बाजार में मध्याचंल बैंक से 14 लाख 40 हजार पार करने वाले चोर बिजुरी के ऐसे ही सेंट्रल बैंक को निशाना बनाने वाले थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। तीनों आरोपी सादिक खान पिता करामत अली खान निवासी ककराला थाना अलापुर, मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद नईमुद्दीन निवासी गुरुपुरी थाना बिनावर और फहीम खान पिता शमशेर खान निवासी बदायूं शहर बदायूं जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के पास से वारदात में प्रयुक्त किया गया गैस कटर और कुछ घातक हथियार बरामद किये हैं।
ज्ञात हो कि मड़वास बैंक में खिड़की की ग्रिल को काटकर चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सीधी एसपी सहित जिले का बड़ा पुलिस बल और सिंगरौली से भी डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं हासिल हो सकी। गत दिवस जिले की सीमा से काफी दूर अनूपपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार में कामयाब रही।

Comments
Post a Comment