Skip to main content

गरीबों के पसीने की पूरी कीमत देगी सरकार: CM


सीधी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को उनके पसीने की पूरी कीमत सरकार देगी। वन उत्पादों का संग्रहण करने वाले संग्रहकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। बाजार में मूल्य कम होने पर सरकार समर्थन मूल्य पर उत्पाद को खरीदेगी। प्रदेश सरकार ने तेन्दूपत्ता श्रमिकों की मजदूरी दर 1250 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। समर्थन मूल्य पर महुआ फूल एवं गुल्ली की संग्रहण दर 14 रू. से बढ़ाकर 30 रू. प्रति किलो की गई है। अचार की गुठली की 100 रू. प्रतिकिलो मूल्य पर  खरीदी की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत टंसार में तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मोके पर तेन्दूपत्ता संग्रहको को आनलाईन क्लिक के माध्यम से 2.5 करोड़ रू. का बोनस वितरण किया। सीधी जिले में 1 लाख 44 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 16 करोड़ 44 लाख रू. का बोनस वितरण किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र धौहनी अंतर्गत 30 करोड़ 70 लाख रू. लागत के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं षिलान्यास भी किया।
166 स्व सहायता समूहो के 1992 परिवारो को आर.एफ. 71 स्व सहायता समूहों के ग्राम संगठनो की सी.आई.एफ. 47 ग्राम संगठनो को स्टार्ट अप की कुल राषि एक करोड़ चैदह लाख सत्तर हजार रू. का वितरण किया, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1 हजार महिलाओं को गैस कनेक्षन का वितरण, 1291 व्यक्तियों को भू अधिकार पत्र एवं राजस्व पट्टे का वितरण के साथ-साथ विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 20474 हितग्राहियों को 47 करोड़ 35 लाख 62 हजार 6 सौ बासठ रू. के लाभ से लाभान्वित किया।
चरण पादुका योजना का किया आरम्भ 
सीधी जिले के लुरघुटी समिति की तेन्दूपत्ता संग्राहक उर्मिला बैंगा और पार्वती पनिका के पैरों में अब छाले नहीं पडेगे। उनकों जंगल में साफ और ठण्डा पानी पीने के लिए नहीं भटकना पडेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उक्त संग्राहकों को अपने हाथों से चप्पल पहनाई और साड़ी तथा पानी की वाटल भेंट की।  
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में चरण पादुका योजना का शुभारम्भ सीधी जिले के टंसार से किया। यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की जायेगी। प्रत्येक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार की महिला को चप्पल तथा एक साड़ी और पुरूष कों जूता पहनाया जायेगा तथा सभी को पानी की वाटल नि:शुल्क प्रदान की जायेगी। इस योजना से सीधी जिले के  62 हजार  परिवार लाभान्वित होंगे।
सभी श्रमिकों को चार वर्ष के अंदर मिलेगा पक्का मकान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब कोई भी श्रमिक मजबूर नहीं रहेगा। अब महुआ का फूल बिनने वाले साल का बीज बिनने वाले अचार की गुठली बिनने वाले फसल काटने वाले, गिट्टी तोड़ने, हम्माली करने वाले, ढ़ाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान सहित सभी असंगठित श्रमिकों को शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ दिया जायेगा। हर गरीब को जमीन मिलेगी, वन-भूमि पर पुराने कब्जाधारियों को वनाधिकार पट्टे दिये जाएंगे। हर पट्टाधारी को मकान बनाने के लिये प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना में वित्तीय सहायता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चार साल में सभी आवासहीन श्रमिकों को पक्के घर उपलब्ध करवाये जायेंगे। प्रदेष की जनता को सड़क और बिजली जैसी परेषानियों का सामना नहीं करना पडेगा। राज्य सरकार गरीबों को मकान के लिये जमीन और प्राथमिकता से बिजली उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही हैै। उन्होंने कहा कि अब एक अप्रैल से पंजीकृत श्रमिकों को सिर्फ 200 प्रतिमाह फ्लेट रेट बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
श्रमिकों के लिये महत्वपूर्ण घोषणाएॅ की। उन्होंने कहा कि अब श्रमिक परिवार में गर्भ में बच्चा आने पर 6 माह से 9 माह के बीच पर उनकी मां के खाते में 4 हजार रुपए की राषि ट्रांसफर की जायेगी। बेटी/बेटा के जन्म पर 12 हजार रुपए अलग से दिये जायेंगे। श्रमिकों के बच्चों की पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। श्री चैहान ने श्रमिकों को उनके कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असंगठित श्रमिक कल्याण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये हर गांव में 5-5 लोगों की समिति भी गठित की जायेगी।
महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के धरती पर महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार सहन नहीं किया जायेगा यदि कोई भी व्यक्ति महिलाओं के साथ दुराचार करता है तो उसे फासी की सजा दी जानी चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को आदेश दिया है कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए स्थानीय शासन में महिलाओं को 50 प्रतिषत का आरक्षण दिया गया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह एक लाख नौकरियां निकालने जा रही है। इन नौकरियो में महिलाओ के लिए आरक्षण की व्यवस्था रहेगी पुलिस की भर्ती मे भी  महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जायेगा ।
अजीविका मिशन को सुदृढ़ किया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अजीविका मिषन को बैंक लिंकेज और अन्य सुविधाओं के लिए जिला प्रषासन समुचित आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित करें। उन्होने कहा कि इस वर्ष से स्कूल के ड्रेसों की सिलाई का कार्य अजीविका मिषन की बहनों द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही पोषण आहार भी फेडरेषन बनाकर स्वासहायता समूह की बहने बनायेगी। इस अवसर पर समुदाय स्तरीय संगठनों द्वारा आजीविका उत्पादों की भेंट मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं उपस्थित अतिथियों को किया। 
इनकी रही उपस्थिति 
इस अवसर पर सांसद रीती पाठक, विधायक धौहनी कुॅवर सिंह टेकाम, विधायक सीधी केदार नाथ शुक्ल, विध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह, राज्य वन लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष महेष कोरी, जिला अध्यक्ष लघु वनोपज संघ रामरती, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी हीराबाई सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, गणमान्य नागरिक लालचन्द्र  गुप्ता , राजेश मिश्रा के.के. तिवारी, इन्द्रषरण सिंह, सुरेश सिंह. उपेन्द्र सिंह, पुनीत नरायण शुक्ल एमडी वन विभाग भोपाल जब्बाद हसन कमिश्नर रीवा महेष चन्द्र चैधरी, आईजी रीवा उमेश जोगा, सीसीएफ रीवा विन्सेन्ट रहीम, कलेक्टर दिलीप कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव, डीएफओ वृजेन्द्र झा, एसडीएम चुरहट अर्पित वर्मा आईएएस, एसडीएम कुसमी अनुराग तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत एसएन शर्मा सहित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में तेन्दूपत्ता संग्राहक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...