Skip to main content

बिना लाइसेंस भरमार बंदूक रखने पर तीन साल की कैद


सीधी। 
बिना लाइसेंस भरमार बंदूक रखने पर कोर्ट ने आरोपी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। बताया गया है कि 17 जनवरी 2016 को आरोपी बाबू उर्फ राजशरण सिंह तथा सहदेव सोंधिया दोनों निवासी ग्राम गजरही कोठार थाना बहरी को बिना लाइसेंस देशी भरमार बंदूक लेकर घूमते पकड़ा गया था। मामले में शासन की ओर से रीना सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने पैरवी करते हुए मामला संदेह से परे प्रमाणित कराया। जिसके आधार पर आरोपी को न्यायालय द्वारा आयुध अधिनियम की धारा 25 (1) (बी) में दोषी माना गया। न्यायालय राजेंद्र अहिरवार जेएमएफसी ने आरोपी को 3 साल कैद और 2000 रूपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
मारपीट के आरोपियों को 6-6 माह की कैद
गत 23 नवम्बर 2013 को ग्राम नदहा कुलचुहिया थाना मझौली में उर्मिला प्रसाद मिश्रा बगैरह ने मिलकर मुन्नी गुप्ता एवं शैलेंद्र गुप्ता के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी एवं डंडे से मारपीट की थी। प्रकरण में शासन की ओर गोपालजी सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मझौली ने अभियुक्तों के विरूद्घ मामला संदेह से परे प्रमाणित कराया। जिसके आधार पर आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी माना गया। न्यायालय मुनेंद्र सिंह वर्मा जेएमएफसी मझौली के न्यायालय ने आरोपियों को धारा 325 में 6-6 माह और धारा 323 में 3-3 माह कैद के साथ एक-एक हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
मारपीट के आरोपियों पर लगाया पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना
गत 2 नवम्बर 2012 को ग्राम डिहुली में मिठाईलाल गुप्ता, संगीता गुप्ता बदमिया गुप्ता सभी निवासी ग्राम डिहुली ने मिलकर जिरेंद्र गुप्ता के साथ मारपीट की थी। जिससे जिरेंद्र को काफी चोटें आई थीं। शासन की ओर मुकेश अभिनंदन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी चुरहट ने अभियुक्त के विरूद्घ मामला संदेह से परे प्रमाणित कराया। जिसके आधार पर आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी माना गया। परिणाम स्वरूप न्यायालय मुकेश गुप्ता जेएमएफसी चुरहट के न्यायालय ने आरोपियों को 500-500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अपर्याप्त दंडादेश के विरूद्घ अपील हेतु प्रकरण का परीक्षण किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...