सीधी। जिले के बहरी थाना के कुबरी गांव में नशे में धुत दामाद ने ससुर पर कट्टे के बट से हमला कर घायल कर दिया। ससुर को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। थाना प्रभारी विशाल शर्मा के अनुसार कुबरी गांव निवासी बृजेन्द्र शुक्ला 50 ने अपनी पुत्री का विवाह रजडिहा गांव के शैलेश द्विवेदी के साथचार साल पहले की थी। नशे के कारण वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करने लगा था। जिससे तंग आकर बृजेन्द्र की पुत्री मायके आ गई थी। शुक्रवार सुबह दामाद गांव पहुंचा और जबरन पत्नी को ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर बेटी की पिटाई शुरू कर दी। पिता जब बीच बचाव के लिए गया तो आरोपी ने उस पर भी साथ लिए देशी कट्टे से हमला कर दिया।
दामाद ने ससुुर पर कटटे की बट से हमला कर गंम्भीर रूप से घायल किया है आरोपी को पकड़ लिया गया है उस पर हत्या के प्रयासों की धारा के तहत कार्रवाही की जा रही है आरोपी के पास से मिले अपराध के वारदार को अंजाम देने बाले औजार व सामग्री उसके अपराधी होने के सुबूत दे रहे है।
विशाल शर्मा, थाना प्रभारी बहरी।

Comments
Post a Comment