सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना के बिक्रम चौकी अंतर्गत रैदुअरिया गांव में आई बारात में नाचने गाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि चाकूऔर डंडे चलना शुरू हो गए। जिसमें कुल 5 लोगों को चोंटे आई हैं। सभी घायलों को रामपुर नैकिन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से हालत नाजुक होने के कारण 4 को रीवा रेफर कर दिया गया है। एक को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार रात 1ः30 बजे के आसपास की है। विवाद का कारण नाचने गाने को लेकर बताया गया है।
बारातियों के अनुसार जब द्वार पूजा की जा रही थी। तभी घरातियों की ओर से कुछ युवक शामिल होकर विवाद करने लगे। इसकी जानकारी बुजुर्गों को देने के बाद मामला शांत हो गया था किंतु जयमाला की रस्म के समय कुछ युवक फिर वहां पहुंचकर विवाद करने लगे। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया बारात पक्ष के युवक जनमास की तरफ जा रहे थे रास्ते मे खडे शिवम सेन को देखकर वे आक्रोशित हो गये। सभी बराती युवक शिवम सैन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जब तक शिवम का शोर सुनकर अन्य लोग दौड़े तब तक बरातियों में शामिल युवक अपने साथ लिए धारदार औजार से हमला कर दिया। शिवम को गला पीठ पेट शहीद आधा दर्जन स्थानों पर चाकू लगी है। उसकी आवाज सुनकर शिब्बू सोधिया, सोनू, रोहित सोदिया पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। रोहित, सोनू, शिवम को रीवा रेफर किया गया है। जबकि बब्लू सउदिया का प्राथमिक उपचार का गांव भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment