Skip to main content

शिक्षक और विद्यार्थी सबको लगानी होगी एमशिक्षा मित्र से हाजरी: शिवराज के निर्देश || MP NEWS


इंदौर। 30 मार्च को सीएम शिवराज सिंह ने ऐलान किया था कि शिक्षा विभाग में एमशिक्षा मित्र अनिवार्य नहीं किया जाएगा। केवल एक विभाग में इसे लागू करना अपमानकारक है परंतु अब उन्होंने ही निर्देशित किया है कि 15 जून से एमशिक्षा मित्र लागू हो जाएगा। शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों की हाजिरी इसी से लगाई जाएगी। निर्देशित किया गया है कि गर्मी की छुट्टियों के खत्म होने के बाद 15 जून से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के खुलने के साथ ही शिक्षक और विद्यार्थियों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। 

बता दें कि 5 जून तक एम शिक्षा मित्र एप डाउनलोड करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने दिए हैं। शिक्षकों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 47 दिन पहले 30 मार्च को इस योजना को समाप्त करने की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री ने ही इसको दोबारा लागू करने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मुखर्जी ने बताया कि एम शिक्षा मित्र को लेकर सीएम ने अपनी सहमति दे दी है। लिहाजा एप डाउनलोड कराने का काम तुरंत और तेजी से किया जाए। शिक्षक ऑफ लाइन हाेने पर भी हाजिरी लगा सकेंगे, जैसे ही वे नेटवर्क क्षेत्र में आएंगे उपस्थिति स्वत: लग जाएगी। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन नहीं बनेगा।

इस बार यह एम शिक्षा मित्र एप सभी विभागों के लिए लागू किया जा रहा है। पहले जहां सिर्फ शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी इससे लगना थी, अब सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों की हाजिरी इसी से लगेगी। एक-दो दिन में इसको लेकर नए और स्पष्ट निर्देश भी आ जाएंगे।

एप से हो सकेंगे ये काम
विद्यार्थी विकल्प में योजनाएं व छात्रवृत्ति की स्थिति, आरटीई में आवंटन, प्रवेश व अन्य जानकारी रहेगी। 
शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी और आरटीई सहित ज्ञानार्जन नाम से छह विकल्प होंगे। 
राज्य, सरकारी, सीपीआई, राज्य शिक्षा केंद्र, आरएमएसए व ज्वाइंट डायरेक्टर की जानकारियां व पत्र देख सकेंगे। 
वेतन पर्ची, उपस्थिति, छुट्टी का आवेदन, कक्षावार उपस्थिति, शिकायत करने की भी सुविधा।
सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, इनरोलमेंट, आज की उपस्थिति सहित अन्य जानकारी मिलेगी। 
पुस्तक-गणवेश वितरण की जानकारी भी रहेगी।
एम शिक्षामित्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएं
अपने फोन में अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...