Skip to main content

राज्यसेवा परीक्षा-2018 का रिजल्ट घोषित, पढ़िए कितना रहा कटआॅफ



इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 के नतीजे जारी कर दिए। 18 फरवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के इस रिजल्ट में कुल 4907 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। नतीजों में कई उम्मीदवारों को कट ऑफ अंक हैरान कर रहे हैं। ओबीसी में महिला आरक्षित श्रेणी के कटऑफ अनारक्षित महिला श्रेणी से 4 अंक ज्यादा है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के अगले दौर में शामिल हो सकेंगे। कुल 298 पदों के लिए इनमें मुकाबला होगा। घोषित परिणाम के साथ ही पीएससी ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल उम्मीदवारों को अनुप्रमाणन फॉर्म दाखिल करना होगा। 1 मई से 31 मई तक का समय ऑनलाइन फॉर्म दाखिले के लिए मिलेगा।


प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 5 प्रश्नों को रद्द करने के चलते कुल 190 अंकों के आधार पर तैयार हुए। अनारक्षित श्रेणी में कट ऑफ 138 अंक रहा। ओबीसी श्रेणी में 134, एससी में 126 और एससी श्रेणी में 118 अंक हासिल करने वाले चयन सूची में शामिल किए गए। महिला आरक्षित श्रेणी में सामान्य के लिए कट अफ 128 अंक, एससी में 122, एसटी में 114 जबकी ओबीसी में 132 अंक रहा।

इसलिए हुआ आरक्षण का नुक्सान 
पीएससी के परीक्षा नियंत्रक दिनेश जैन के मुताबिक अनारक्षित श्रेणी महिला से ओबीसी महिला का कटऑफ ज्यादा रहने में असामान्य जैसा कुछ नहीं है। दरअसल कोर्ट के कई निर्णय आ चुके हैं उनके मुताबिक महिला आरक्षण श्रेणी के अंदर ही होरीजोंटल यानी क्षैतिज तरीके से लागू होता है। महिला आरक्षण सिर्फ उसी श्रेणी की महिलाओं को दिया जाता है। अनारक्षित में भी सामान्य श्रेणी की महिलाओं की गणना उसमें की जाती है। पहला तो आरक्षित वर्ग की महिलाएं प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती इसलिए उसका कटऑफ कम होने के आसार बनते है। दूसरा ओबीसी में महिला आरक्षित पद अनारक्षित के मुकाबले कम होते हैं इसलिए इधर कटऑफ ज्यादा रह जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...