Skip to main content

शराब पिए बिना नहीं चलती बस साहब और यह कहकर , कुछ दूर जाकर पलटी, दो की मौत, 30 घायल

300 फीट तक घसिटती बय सड़क के नीचे उतर गई जिसके बाद क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया।


इंदौर/सेंधवा.इंदौर से शिर्डी जा रही स्लीपर कोच बस शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधवा से 5 किमी दूर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में इंदौर के एक शख्स और ग्वालियर की एक महिला की मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल हो गए। इनमें 17 इंदौर के हैं। घायल यात्रियों ने कहा- चालक ने शराब पी थी। मना करने पर उसने कहा- शराब पिए बिना उससे बस नहीं चलती। सेंधवा से 5 किमी दूर चैतन्य हनुमान मंदिर के पहले चालक ने संतुलन खोया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस पलटकर करीब 300 फीट तक घसीटती सड़क के नीचे उतर गई।
क्रेन से बस उठाकर निकाले शव
हादसे में बस(एमपी 41 पी 0406) के नीचे दबने से मिथिलेश शिवहरे (42) निवासी ग्वालियर और महेंद्र वाघेला (19) निवासी इंदौर की मौत हो गई। क्रेन की सहायता से मृतकों को निकाला गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश कर रही है।
30 यात्री हुए घायल
यश पुरोहित (20), पम्मी चंद्राव (28), लक्ष्मण राठौड़ (22), सुमित सिंह परिहार (21), प्रशांत प्रकाश (28), कार्तिक (23), यशस्वी पिता आशीष (36) इंदौर, कीर्ति पति विकास (28), रंजना सोलंकी (45), शुभम (23, भावना सोनकर (34), जतिन सोनगरा (36), भावना सोनगरा (34), सिस्टर रंजना सोलंकी (48), अंतिम नायक (32), तेज सोनगरा (8), कन्हैया तिवारी (29) सभी निवासी इंदौर, प्रवेश सिंह (26) एवं मनेश जोशी (25) निवासी बेटमा, आशीष नगावत (36) एवं वैशाली नगावत (36) निवासी रतलाम, राकेश वर्मा (24), मुकेश शिवहरे (48), कृष्णा शिवहरे (7) एवं स्नेहा शिवहरे (10) ग्वालियर, वर्षा साल्वे (40) उज्जैन, अजय पांडे (40) पीथमपुर चंदन शिवचरण (28), नवीन शिवचरण (14) एवं संजय लक्ष्मी नारायण (17) निवासी राजगढ़, राहुल बर्डे (17) शाहपुर शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...