Skip to main content

INDORE मेहंदीकुंड कांड: 2 हत्याएं और 20 से ज्यादा गैंगरेप का ऐसे खुला रहस्य | CRIME STORY


इंदौर के मेहंदीकुंड और आसपास के जंगल में पिछले 6 माह में एक गिरोह ने 20 से ज्यादा बलात्कार किए। एक मामले में गैंगरेप से बचने के लिए युवती खाई में कूद गई। बदमाशों ने उसके साथ आए प्रेमी युवक को भी खाई में फैंक दिया। उसकी बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में बलराम मकवाना (बसी पीपरी), गोविंद बारिया (कोदरिया) और बसी पीपरी व रुंडा निवासी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना ईश्वर भील (कोदरिया) फरार है।

20 से ज्यादा गैंगरेप कबूले
आरोपितों ने कबूला कि वे तीन साल से मेहंदीकुंड और आसपास के जंगलों में वारदात कर रहे थे। यहां घूमने व पार्टी के लिए आने वाले युवक-युवतियों को हथियारों के बल पर धमकाते और जेवर व रुपए छीन लेते। उनका वीडियो बनाकर परिजन को दिखाने की धमकी देते। वे युवक-युवती को अलग-अलग दिशा में जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाते। फिर युवती से ज्यादती करते। जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक आरोपितों ने 20 से अधिक युवतियों से ज्यादती करना कबूला है। शक है अभी तक वे 50 से अधिक युवतियों के ऐसी हरकत कर चुके हैं। इसमें ज्यादातर छात्राएं हो सकती हैं। बदनामी के डर से कोई थाने नहीं पहुंचा।

युवती इज्जत बचाने के लिए कूद गई
आरोपितों ने 6 नवंबर 2017 को 19 वर्षीय श्रेया जोशी (सरदार पटेल नगर, कोदरिया) और दोस्त 19 वर्षीय हिमांशु सेन (धार नाका, महू) की हत्या करना कबूला है। दोनों मेहंदीकुंड आए थे। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने दोनों को ग्राम बड़िया के जंगल में पकड़ा और नकोड़ी कुंड ले गए। चाकू अड़ा कर उनसे 5200 रुपए, चेन, टॉप्स, चेकबुक, एटीएम कार्ड आदि लूटे। युवती से ज्यादती की कोशिश की तो उसने इज्जत बचाने के लिए पहाड़ी से छलांग लगा दी।

प्रेमी को पहाड़ी से फेंक दिया फिर नीचे जाकर हत्या की
हिमांशु ने गिरोह में शामिल ईश्वर भील को पहचान लिया। इस पर गिरोह ने उसे पहाड़ी से फेंक दिया। कुछ देर बाद आरोपित नीचे उतरे तो उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस के डर से उसे पत्थरों से कुचलकर मार डाला और फरार हो गए। मंगलवार को नकोड़ी कुंड में सर्चिंग की गई तो श्रेया व हिमांशु की चप्पल, नाश्ते का डिब्बा और पानी की बोतल मिली। आरोपितों ने सबूत छुपाने के लिए दोनों के कपड़े भी जला दिए। कुछ दिन बाद चोरल के जंगल में दुपहिया भी जला दी। हत्या को छह माह होने से शव पूरी तरह कंकाल में बदल गए।

पुलिस को भटकाने के लिए मोबाइल ट्रक में डाल दिया
आरोपितों ने वारदात के बाद इनके मोबाइल एक ट्रक में फेंक दिए थे। युवती के फोन की लोकेशन मेहंदी कुंड, फिर मानपुर और आखिर में तेलंगाना की मिली थी, जिसे बरामद कर लिया गया था। इस कारण पुलिस व परिजन को लग रहा था कि दोनों ने भागकर शादी कर ली है। अब उन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

4 जनवरी को भी होने वाला था गैंगरेप
एएसपी (क्राइम) अमरेंद्र सिंह के मुताबिक 4 जनवरी को न्यायनगर निवासी चार छात्राएं तीन छात्रों के साथ बामनिया कुंड घूमने गई थी। आरोपितों ने उन्हें हथियार दिखाकर पकड़ा और मलेंडी व मांगलिया की तरफ ले गए। मौका देखकर एमबीए छात्रा ने दोस्त को मैसेज कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ सर्चिंग शुरू की। सायरन की आवाज सुनकर आरोपित भाग गए। युवतियों ने बताया कि आरोपितों ने उन्हें लूटा और अश्लील हरकतें की। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा छानबीन नहीं की अन्यथा उसी समय गिरोह हाथ लग सकता था। 

कैसे खुला राज
चार महीने पहले चार बोरी चना चोरी हुआ था। इसके आरोप में पुलिस ने सतपाल निनामा को गिरफ्तार कर उपजेल भेजा था। युवक-युवती की हत्या में शामिल आरोपी बलराम को भी इसी मामले में जेल भेजा गया। यहां दोनों के बीच चोरी के मामले में फंसाने की बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों ने एक-दूसरे की पोल खोलना शुरू कर दी और मुखबिर के आधार पर जानकारी पुलिस तक पहुंची। तब हिमांशु व श्रेया की हत्या का सूत्र हाथ लगा। 

पुलिस का रवैया ठीक नहीं था
परिजनों ने दबी जुबान से यह भी कहा कि इस मामले में बड़गोंदा पुलिस का रवैया उचित नहीं था। बार-बार परिजनों को थाने बुलाकर घंटों बैठाया जाता था। हमने कई बार सर्चिंग की बात कही मगर पुलिस ने एक नहीं सुनी। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि किसी दबाव के चलते युवक के पिता को भी पुलिस द्वारा परेशान किया गया। सिर्फ एक मोबाइल अन्य प्रदेश में मिलने पर पुलिस ने मान लिया कि वे वहां हैं और शादी कर ली, अन्य पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया। युवक के घर पर तो मंगलवार की दोपहर तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। मां रोज की तरह ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही थी। युवती के घर पर भी दोपहर तक सामान्य स्थिति रही। उसकी मां इस घटना से पूरी तरह अंजान थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, पूरे क्षेत्र में मातम छाने लगा। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...