Skip to main content

सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, दीवारों में दरारें : विडियो देखे


सिंगरौली। सिंगरौली जिले में मंगलवार की शाम कुछ हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे फि‍लहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 महसूस की गई। भूकंप के झटके से एक युवती बेहोश हो गई।
भूकंप के झटके के कारण एनटीपीसी की कुछ यूनिट फेल होना बताया जा रहा है। इस वजह से बिजली गुल होने की जानकारी भी सामने आ रही है।तीव्रता के साथ भूकंप के झटके की वजह से लोग घरों से निकलकर भागने लगे। इससे अफरा - तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
कई स्‍थानों पर झटके
सिंगरौली, बैढन के साथ गनियारी, मोरवा, विन्ध्यनगर , जयन्त बरगवां सहित कई जगहों पर तीव्र गति से भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसका समय शाम 7:44 बजे बताया जा रहा है।
कलेक्‍टर ने इसकी पुष्टि की है। यूपी की सीमा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ मकानाें और अस्‍पताल की दीवारों पर दरारें आने की बात कही गई है। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि भूकंप का केंद्र और तीव्रता क्‍या थी। कुछ लोग इसे भूगर्भीय हलचल बता रहे हैं।
14 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में केंद्र
भूकंप का केन्द्र सिंगरौली से 14 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में रहा। भूकंप की गहराई करीब 10 किमी आंकी गई है। भूकंप की वजह से नेशनल थर्मल पॉॅवर कॉर्पोरेशन की दो यूनिट झटके से बंद हो गईं। मप्र लोड डिस्पेज सेंटर के अनुसार एनटीपीसी की 500 मेगावाट और 210 मेगावाट की यूनिट झटके से करीब 7.45 मिनट पर बंद हुई।
इस प्लांट से मप्र को करीब 150 मेगावाट बिजली मिलती है। खबर लिखे जाने तक एनटीपीसी की एक यूनिट दोबारा शुरू कर ली गई थी।
भूकम्प के झटके से सलमा खातून पिता मुस्तकीम उम्र 17 वर्स निवासी गनियारी (बलियारी) बेहोश हो गई। वह घर मे टीवी देख रही थी तभी अचानक बिल्डिंग के कंपन से बेहोश हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां कोई डॉक्‍टर न मिलने कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सिंगरौली के साथ सोनभद्र में भी हुआ महसूस
जोरदार ब्लास्टिंग के साथ आये भूकंप से लोग सहम गए और जो जिस हाल में था घरों से बाहर निकल सड़क पर आ गया। सिंगरौली जिला सहित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकम्प से तीन मंजिला मकान तक हिलने लगा और घरों का सामान इधर-उधर गिरने लगा। लोग किसी तरह से अपने आप को संभाल घरों से बाहर निकल सड़क पर पहुंचे।
भूकंप का असर 30 किलोमीटर एरिया में रहा
सिंगरौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकान्त शर्मा ने इसकी तीव्रता की पुष्टि की हालांकि गूगल पर यह तीव्रता 5.3 दिखा रहा है। भूकंप का असर 30 किलोमीटर एरिया में रहा। अभी लोग दहशत में है और अपने घरों में जाने से डर रहे हैं। जिले में भूकंप का असर तकरीबन 5 से 8 सेकंड तक रहा है।
अब तक का सर्वाधिक तीव्र
भूकंप के बाद घरों से बाहर सड़क पर एकत्रित लोग भूकंप के 1 घण्टे बाद अपने आप को संभाल घरों के अंदर गए लेकिन सभी अभी भी डरे सहमे हुये है। जानकारों की माने तो सिंगरौली में इतनी तीव्रता का भूकंप अब से पहले लोगों ने कब महसूस किया हो ये क्षेत्रीय जनों को याद नहीं है। सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से कोल माइंस एरिया में आये दिन ब्लास्टिंग होती रहती है।
बायलर ट्रिप से आये भूकंप की अफवाह को खारिज करते हुए एनटीपीसी विन्ध्यनगर पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि बायलर का भूकंप से कोई लेना देना नहीं है। भूकंप को एनटीपीसी कॉलोनी में भी महसूस किया गया।



Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...