Skip to main content

मेरा पति रावण था, उसकी हत्या नहीं वध किया है: सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी || MP NEWS


जबलपुर। चिकित्सा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शफात उल्लाह खान की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के अलावा इस हत्याकांड की आरोपी उसकी अपनी पत्नी ने मीडिया के सामने खुलकर सारी कहानी बताई। उसने बताया कि वो हिंदू थी, शफात उल्लाह खान के साथ उसने लवमैरिज की थी परंतु उसका पति डॉक्टर नहीं रावण था। उसने और उसके अधिकारियों ने नर्स की नौकरी मांगने आईं सैंकड़ों लड़कियों का यौन शोषण किया। उसने अपनी 11 साल की भतीजी का रेप किया। इतना ही नहीं अब वो अपनी बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा था। महिला ने गर्व के साथ दोहराया कि वो रावण था, उसकी हत्या नहीं वध किया गया है। 

गौरतलब है कि ओमती थानान्तर्गत भंवरताल गार्डन के सामने स्थित कृतिका अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ शफात उल्लाह खान उम्र 55 वर्ष की मंगलवार की शाम को घर में घुसकर दो नकाबपोश युवकों ने बेहरमी के साथ हत्या कर दी थी। डॉ खान ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। आरोपियों ने डॉ खान के सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन प्रहार किये थे। इसके बाद हाथ की कलाई व गला रेत दिया था। आरोपी ने घर में उपस्थित उनकी पत्नि, बेटी तथा रिश्ते के नाती को कमरें में बंद करने के बाद वारदात को अंजाम देते हुए पार्किग में रखी एक्टिवा लेकर फरार हो गये थे।

गुजरात से हायर किए थे हत्यारे

पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि डॉ खान की हत्या की साजिश उनकी पत्नि आयशा खान ने रची थी। दोनों ने वर्ष 1991 में प्रेम विवाह किया था, इसके बावजूद भी दोनों में तनाव रहता था। तनाव व झगड़े का मुख्य कारण डॉक्टर की चरित्र था। डॉक्टर खान को रास्ते को हटाने के लिए उसने दुआ गुजरात निवासी अपनी भतीजी नंदिनी उर्फ जन्नत से फोन पर बात की थी। नंदिनी ने अपने पति पवन विश्वकर्मा को इस संबंध में बात की थी। पवन ने अपने साथ फैक्टरी राजेन्द्र मालवीय व धीरज को साजिश में शामिल किया। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी हत्या 

नंदिनी उसका पति व दोनोें साथी 12 जून को जबलपुर पहुॅचे थे। दिन में डॉक्टर की पत्नि आयशा ने उनसे टैगौर गार्डन में मुलाकात की थी। इस दौरान आयशा ने दोनों लड़कों को दस हजार रूपये दिये थे तथा काम होने पर 50-50 हजार रूपये देने की बात कहीं थी। आयशा ने नंदिनी को 5 लाख रूपये तथा एक फ्लैट देने की बात कहीं थी। इसी दिन शाम को दोनों युवकोे ने डॉक्टर के घर पहुॅचकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। लूट के उद्देश्य से हत्या की गयी है ऐसा दिखाने के लिए आलमारी में रखे दस हजार रूपये नगद तथा जेवरात भी आरोपी अपने साथ ले गये थे। सीसीटीव्ही कैमरे में एक युवक कैद हुआ था जो दोनों को निर्देश दे रहा था।

भतीजी के गलत बयान ने खोल दिया राज

पूछताछ के दौरान आयशा की भतीजी नंदिनी उर्फ जन्नत ने पुलिस को बताया था कि वह घटना दिनांक को दुआ गुजरात में थी। जांच में पाया गया कि घटना दिनांक को वह जबलपुर में थी। जिसके बाद उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन पहुॅचे थे ओर एक्टिवा स्टेशन में खड़ी कर ट्रेन से कटनी पहुॅचे थे। कटनी से आरोपी इंदौर के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने हत्या में शामिल बुआ-भतीजी के अलावा राजेन्द्र मालवीय उम्र 23 वर्ष को उसके गृह ग्राम बिसनखेड़ी थाना इच्छावर जिला सुजालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदू थी डॉक्टर की पत्नी, लवमैरिज के बाद धर्म परिवर्तन किया

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आयशा ने बताया कि हिन्दु होने के बावजूद भी उसने डॉ शमान उल्लाह खान से शादी की थी। उसका पति शोषण करने वाला था, पिछले 27 साल में इसी वर्ष पहली बार कपड़े खरीदने के लिए पांच हजार रूपये दिये थे। 

नर्सों को नौकरी के नाम पर वो और उसके वरिष्ठ अधिकारी यौन शोषण करते थे

आरोपी पत्नि ने बताया कि उसके पति के बाहर कई महिलों से संबंध थे। नर्से की नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके पति व उनके वरिष्ठ अधिकारी ने कलचुरी होटल में बुलाकर कई युवतियों का शोषण किया। 

11 वर्षीय भतीजी को गर्भवती कर दिया

इतना ही नहीं जब वह तीसरी बाद गर्भवती हुई थी तो भतीजी नंदिनी उर्फ जन्नत उसके साथ रहने आई थी। उस समय जन्नत की उम्र 11 वर्ष थी। उसके पति ने मासूम भतीजी तक को नहीं बख्सा था। उसने 11 वर्षीय मासूम बच्ची को गर्भवती बना दिया था। 

बेटे के लालच में 7 बार लिंग परीक्षण कराया

पहली दो बेटियां होने के कारण उसके पति ने सात बार अनैतिक तरीके से लिंग जांच कर गर्भपात करवाया था। लिंग जांच तथा गर्भपात करने वाले डॉक्टरों के नाम का खुलासा भी आरोपी महिला ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए किया है।

रावण था वो, हत्या नहीं वध किया है

आरोपी पत्नि ने बताया कि उसके पति की गलत नजर अपने बेटी सैफी पर थी। रात को दो बजे उसके कमरे में जाकर उसे लिपट जाता था। बात घर की इज्जत की थी तो उसने पति को लिंग काटने के लिए सुपारी दी थी। नंदिनी के साथ जो हुआ था उसे जाकर उसके पति ने लिंग काटने की बजाये डॉक्टर कर हत्या करवा दी। भतीजी के साथ जब उसने पति के गलत कृत्य किया था जो वह इसलिए खामोश हो गयी क्योकि दो छोटी बेटियां थी और बेटा गर्भ में था। उसने कहा कि जिस तरह राम भगवान ने रावण को मार था, ठीक उसी तहत उसने एक पापी का वध किया है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...