Skip to main content

ट्रेन लेट हुई तो पैसेंजर्स से माँफी मांगेंगे रेल ऑफिसर, शीघ्र जारी होगा आदेश || MP NEWS





जबलपुर। हो सकता है कि आपकी ट्रेन लेट आए और जैसे ही आप प्लेटफॉर्म पर उतरें तो सामने खड़े रेल अधिकारी आपके सम्मान में आधा झुक कर सॉरी बोलें, तो आपको हैरत नहीं होनी चाहिए क्योंकि जल्द ही यह नया नियम रेलवे में लागू होने जा रहा है। जिसमें ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए रेलवे के आला अधिकारी यात्रियों से देरी के लिए खेद प्रकट करते हुए नजर आएंगे।

दरअसल घर से भागम भाग कर ट्रेन पकड़ने के लिए सही समय पर पहुंचने वाले यात्री जब स्टेशन पर पहुंचते हैं और उन्हें पता चलता है कि ट्रेन तो एक घंटा लेट आएगी तो उन्हें कितना गुस्सा आता हैं और उनका कितना समय खराब होता है।इस परेशानी को लगता है रेलवे बोर्ड ने बहुत करीब से महसूस कर लिया है, शायद इसी लिए रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों के लिए आदेश जारी कर ट्रेन लेट आने पर यात्रियों के गुस्से को शांत करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर रेल अधिकारियों को तैनात रहने के आदेश दिए हैं ।

यात्रियों की नाराजगी दूर की जाए

सूत्रों का कहना है िक रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की नाराजगी को दूर करने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर एलसीडी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके जरिए
अफसर ट्रेनों के विलंब से आने का कारण व ट्रेन कब तक स्टेशन पर पहुंचेगी, इसकी जानकारी लगातार देते रहेंगे। रेल मंत्रालय के इस निर्णय के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने भी इस बार में आदेश सभी रेल जोन के महाप्रबंधकों को भेज दिया है।

विलंब से आने पर खेद प्रकट करें
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार यदि ट्रेन लेट होती है तो वीडियो के जरिए रेल अधिकारी ट्रेन किन कारणों से देरी हो रही है, इसके बारे में भी सफाई देंगे, वे यात्रियों से इसके लिए खेद प्रकट करेंगे। इस व्यवस्था के लिए प्रमुख स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष के बाहर एलसीडी स्क्रीन लगाने के आदेश दिए गए हैं।

पटना-पुणे ट्रेन का रास्ता देखते रह गए यात्री

गर्मी के सीजन के अंतिम दौर में भी ट्रेनों के विलंब से आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि कई ट्रेन तो घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। गुरुवार को पटना पुणे वीकली 3 घंटे 25 मिनट की देरी से चल रही थी, जिसकी वजह से यात्री और उनके परिजन ट्रेन की पोजीशन लेने के लिए इंक्वायरी सेंटर से पूछताछ करते रहे, लेकिन सही लोकेशन ट्रेन की नहीं मिल सकी

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...