JABALPUR NEWS | जिला पुलिस बल की एक महिला कांस्टेबल के इश्क में पगलाए सिपाही को अपनी हरकतें भारी पड़ गई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी से बचने के लिए आरक्षक शंकरदीन कुशवाहा फरार हो गया है। वो पिछले 6 माह से महिला आरक्षक को परेशान कर रहा था। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। एक बार घर में घुसकर गंदी हरकतें भी कर चुका है।
पुलिस बल में पदस्थ महिला कांस्टेबल की शादी की चर्चा गढ़वा थाने में तैनात सिपाही शंकरदीन कुशवाहा के साथ चल रही थी लेकिन परिजनों के बीच सहमति नहीं बनने पर रिश्ता नहीं तय हो पाया। आरोप है कि यह सिपाही करीब 6 माह पूर्व महिला के पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में आया था और उसके साथ अश्लील हरकत की। लोक लाज के डर से महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई जिससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह लगातार महिला को व्हाट्सअप में अश्लील मैसेज भेजता रहा।
ज्यादा परेशान करने पर महिला ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 458, 354, 294,506, 500 का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए सिविल लाइन थाने की टीम सिंगरौली गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि आरोपी थाने से फरार हो गया है। उसके हर संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Comments
Post a Comment