Skip to main content

अब शनिवार को भी खुलेगा मप्र हाईकोर्ट, होगी सुनवाई || MP NEWS



जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लंबित मुकदमों का बोझ कम करने की दिशा में बाकायदे योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। इसका आगाज शनिवार 19 मई से हो रहा है। शनिवार आमतौर पर अवकाश दिवस होता है, लेकिन समर वेकेशन की शुरुआत के बावजूद शनिवार को विधिवत आदेश जारी करके कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसका इस्तेमाल उन क्रिमनल अपीलों की सुनवाई के लिए किया जाएगा जिनका संबंध 5 वर्ष या उससे अधिक समय से जेलों में बंद अपीलार्थियों से है।

वकीलों की रिटर्न प्रेयर पर आगे बढ़ेगी डेट

रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फहीम अनवर ने बताया कि 21 मई से 25 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का पहला हफ्ता लंबित मुकदमों का बोझ कम करने के नाम होगा। इस दौरान क्रिमनल अपील सुनवाई के लिए लिस्टेड की जाएंगी। जो वकील अपना केस लिस्टेड होने के बावजूद सुनवाई बढ़ाने की लिखित प्रेयर करेंगे, उनके केस की सुनवाई तिथि आगे बढ़ा दी जाएगी।

प्रति सोमवार व गुरुवार स्पेशल बेंच

समर वेकेशन अवधि में पहले हफ्ते लंबित मुकदमों का बोझ कम करने सभी बेंच कार्य करेंगी। इसके बाद प्रति सोमवार व गुरुवार स्पेशल वेकेशन बेंच बैठेंगी। इनके जरिए अर्जेंट नेचर के केसों की सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता के निर्देश पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विमर्श के बाद कार्ययोजना बनाई गई है। विगत वर्ष भी इसी तरह की कार्ययोजना बनाई गई थी, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए थे। लिहाजा, उसी उत्साह के साथ इस वर्ष भी लंबित क्रिमनल अपीलों की संख्या घटाए जाने की दिशा में संकल्प लिया गया है।

एक हजार से अधिक क्रिमनल अपील निराकृत होने की उम्मीद

रजिस्ट्रार जनरल ने भरोसा जताया कि मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर में पिछले वर्ष एक हजार से कम क्रिमनल अपील निराकृत कर दी गई थीं। लेकिन इस वर्ष एक हजार से अधिक क्रिमनल अपील निराकृत होने की पूरी उम्मीद है।

एक लाख से अधिक मुकदमे लंबित

हाईकोर्ट के सांख्यकीय आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में एक लाख से अधिक मुकदमों का बोझ है। इनमें से 45 हजार से अधिक क्रिमनल और 65 हजार के लगभग सिविल मामले हैं।

लोकअदालतों की अहम भूमिका

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लोक अदालतों के जरिए प्रतिवर्ष काफी संख्या में लंबित मुकदमों का बोझ कम कर दिया जाता है। इसमें जिला व तहसील अदालतों के अलावा हाईकोर्ट के केस भी शामिल होते हैं। न्यायालयीन प्रकरणों के अलावा प्रीलिटिगेशन के केस भी लोक अदालतों के जरिए समझौते के कारण कम हो जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...