Skip to main content

जबलपुर: बेटी को बंधक बनाकर महिला का 9 दिन तक रेप



जबलपुर। भेड़ाघाट क्षेत्र में एक महिला और उसकी दो माह की बच्ची को एक फोटोग्राफर ने गोरखपुर स्थित अपने मकान में 9 दिन तक बंधक बनाकर रखा और महिला को धमकाकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपनी मासूम बेटी के लिए खाना मांगा तो उसके गहने छीन लिए और उन्हे बेचकर दोनों के लिए खाना लाया। महिला किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। इसके बाद अपने परिजन के साथ थाने आकर शिकायत की। महिला लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए फोटोग्राफर के पास अपनी बेटी की फोटो खिंचवाने आई थी। 

भेड़ाघाट क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला की दो माह की बेटी है। उसे लाड़ली लक्ष्मी योजना में फोटो लगानी थी। 5 मई को वह भेड़ाघाट चौराहे में फोटो खिंचवाने गई थी। दूसरे दिन जब पति फोटो लेने स्टूडियो गए, तो फोटोग्राफर पवन साहू ने 9 मई को फोटो ले जाने के लिए कहा। महिला अपनी बेटी के साथ 9 मई की सुबह फोटोग्राफर पवन साहू के पास पहुंची। जिसने बताया कि उसने फोटो गोरखपुर बाजार में स्थित अपने कमरे में रखी है। पवन उसे और उसकी बेटी को ऑटो में गोरखपुर अपने कमरे में ले गया। जहां कुछ देर में फोटो आने की बात कहकर रोकने लगा लेकिन जब उसने घर जाने को कहा, तो उसे और उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया।

धमकाकर किया दुष्कर्म
महिला अपनी बेटी के साथ थी और किसी तरह भागने की कोशिश कर रही थी। रात लगभग 8 बजे पवन पहुंचा और बेटी को जान से मारने की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाकर 9 दिन तक उसी कमरे में रखा।

रुपए की जरूरत पड़ने पर बेचे जेवर 
महिला और उसकी बेटी के खाने की व्यवस्था करने के लिए कहा, तो आरोपित पवन ने सोने की लौंग, लॉकेट, चांदी की पायल और बिछिया बेचकर उसके खाने की व्यवस्था की और बाकि बचे रुपए खर्च कर दिए। 18 मई की सुबह लगभग 8 बजे पवन घर से गया लेकिन वह दरवाजा बंद करना भूल गया।

दरवाजा खुला देखकर उसने पड़ोसी महिला को आवाज दी और घर से बाहर निकली। इसके बाद वह पैदल छोटी लाइन फाटक तक आई और फिर ऑटो में बैठकर भेड़ाघाट स्थित अपने घर पहुंची। दहशत के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी और अपने मायके अमरावती चली गई थी। जहां मां को पूरी आपबीती सुनाई। मामला दर्ज कर गोरखपुर थाने डायरी स्थानांतरित करने की कार्रवाई की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...