Skip to main content

बैंक मैनेजर की पत्नी चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने आई


ग्वालियर। बेरोजगारी की हालत देखकर कोर्ट भी परेशान है। जिला सत्र न्यायालय में शनिवार को चपरासी पद के लिए 70 फीसदी उम्मीदवार साक्षात्कार देने पहुंचे। उम्मीदवारों की पारिवारिक पृष्ठभूमि व योग्यता सुनकर जज भी हैरान रह गए। जज ने साक्षात्कार के लिए पहुंची एक युवती की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में सवाल किया तो उसने जवाब दिया कि उसके पति बैंक मैनेजर है, लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। इसलिए साक्षात्कार देने आई है। प्राइवेट नौकरी से चपरासी की शासकीय नौकरी अच्छी है।

जिला सत्र न्यायालय में चपरासी के 57 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। प्रतिदिन 2400 उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। शनिवार को साक्षात्कार का तीसरा दिन है। उम्मीदवारों की उपस्थिति में इजाफा हुआ है। 70 फीसदी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पहुंचे। सुबह 6 बजे से जिला कोर्ट में उम्मीदवारों की लाइन लग गई थी। जजों ने दस्तावेज देखकर उनसे तीन सवाल किए। पारिवारिक पृष्ठभूमि, योग्यता व नौकरी क्यों करना चाहते हैं? इस पूरे साक्षात्कार में हर कोई बोला कि चपरासी की नौकरी बुरी नहीं है। धक्के खाने से अच्छा है कि कहीं काम कर रहे हैं। उनके जवाब सुनकर जज भी हैरान रह गए। ज्ञात हो कि कोर्ट में चपरासी, स्वीपर, वाटरमैन, चालकों की भर्ती होनी है। इन पदों के लिए 60 हजार आवेदन आए हैं। 28 फरवरी तक इनके साक्षात्कार चलेंगे।

पश्चिम बंगाल से ग्वालियर साक्षात्कार देने आया
संचित कुमार मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) का निवासी है। वह शनिवार को साक्षात्कार के लिए ग्वालियर पहुंचा। उसने जजों के सवालों के जवाब में कहा कि बेरोजगारी काफी है। कहीं भी काम नहीं मिल रहा है। इसलिए चपरासी के लिए प्रयास किया है।

MBA के बाद भी काम नहीं मिला
भोपाल निवासी संजय सिंह ने होटल मैनेजमेंट से एमबीए किया है। उसने कहा कि बेरोजगारी से चपरासी की नौकरी अच्छी है। एमबीए करने के बाद भी कहीं काम नहीं मिल रहा है। इसलिए यहां इंटरव्यू देने आया हूं।

देशभर के युवाओं ने भरा है आवेदन
चपरासी के लिए पूरे देशभर से आवेदन आए हैं। त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि जगहों से आवेदन आए हैं। मध्य प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में आवेदन ग्वालियर के पदों पर आए हैं और वह साक्षात्कार के लिए भी पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह कतार में उम्मीदवारों को बैठाया जाता है। नंबर के अनुसार उन्हें पीठ के सामने भेजा रहा है। साक्षात्कार के लिए 12 पीठ बनाई गई हैं, जिसमें 36 जज बैठ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...