Skip to main content

MBA में एडमिशन लेने आए छात्रों का इंटरव्यू, सुषमा स्वराज को बताया राष्ट्रपति

ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशाला में संचालित एमबीए कोर्स की 7 ब्रांचों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा देने के बाद छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू में भाग लिया। इंटरव्यू देने आए छात्रों से प्रोफेसरों ने पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन है? इस पर राजस्थान से आए कुछ छात्रों ने अशोक गहलोत नाम बताया। कुछ छात्राें ने लोकसभा की स्पीकर का नाम सुषमा स्वराज बताया। मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम छात्रों ने कपिल सिब्बल बताया। कई छात्र प्रदेश की राज्यपाल, केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री का नाम नहीं बता पाए। छात्रों के जवाब सुनकर इंटरव्यू लेने वाले प्रोफेसरों ने माथा पकड़ लिया। हालांकि देश के प्रधानमंत्री का नाम सभी छात्रों ने सही बताया। ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू 10-10 नंबर का था।
लिखित परीक्षा 364 ने दी, जीडी व इंटरव्यू में 284 छात्र शामिल हुए: एमबीए की 7 ब्रांच में प्रवेश के लिए 519 छात्रों ने आवेदन किया था लेकिन प्रवेश परीक्षा में 364 छात्र ही शामिल हुए। ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू में छात्रों की संख्या घटकर 284 रह गई। 80 छात्रों ने लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद भी ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू में भाग नहीं लिया। इससे एमबीए की 265 सीटें भरना मुश्किल है। एमबीए व एमएससी में प्रवेश के लिए दस्तावेज का सत्यापन सोमवार को गालव सभागार में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। जबकि प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार को आयोजित होगी। एमएससी के तीन ब्रांच की 85 सीटों में प्रवेश के लिए 76 छात्रों ने परीक्षा दी है।
अतिथि विद्वानाें के चयन में देरी, जेयू में 15 जुलाई से नहीं लग पाएंगी क्लास ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशाला में यूजी के बाद पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। लेकिन 15 जुलाई से सभी कोर्स की नियमित रूप से क्लास नहीं लग पाएंगी। इसका कारण अतिथि विद्वानों के चयन में देरी होना है। जेयू ने 60 कोर्स में लगभग 150 अतिथि विद्वानों का चयन करने के लिए 9 जुलाई तक आवेदन मंगवाए हैं। इसके बाद जेयू इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस तरह 20 जुलाई से पहले सभी विभागों में अतिथि विद्वानों का चयन नहीं हो पाएगा। इससे ऐसे कोर्स की क्लास नहीं लग पाएंगी, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। जेयू के अफसरों का दावा है कि छात्रों का सिलेबस समय पर पूरा कराने के लिए 15 जुलाई से क्लास लगाई जाएंगी। लेकिन अतिथि विद्वानों के अभाव में क्लास लगने में देरी होगी। यदि जेयू प्रशासन ने तेजी दिखाई तो ही 20 जुलाई तक सभी कोर्स के लिए अतिथि विद्वानों का चयन हो पाएगा।
सितंबर में होगी आंतरिक परीक्षा
जेयू की अध्ययनशाला में यूजी व पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों की आंतरिक परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। यदि क्लास देरी से लगी तो छात्राें का सिलेबस पूरा नहीं होगा। इससे आंतरिक परीक्षा कराने की तारीख विभागाध्यक्षों को बढ़ानी पड़ेगी, जिसका असर सेमेस्टर परीक्षा में आएगा।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...