Skip to main content

GWALIOR से नौकरी तलाशने छतरपुर गई छात्रा का रेप, बंधक बनाया


ग्वालियर। नौकरी की तलाश में छतरपुर गई बीएससी की 20 वर्षीय छात्रा को बंधक बना लिया गया। यहां मुश्ताक भाई नाम के बदमाश ने गन पाइंट पर लेकर उसका रेप किया। दूसरे दिन एक अन्य युवक आया। उसने छात्रा को मुक्त कराने की पेशकश की लेकिन बदले में उसने भी रेप किया। इसके बाद वो दरवाजे की कुंदी खुली छोड़कर चला गया। किसी तरह बचकन निकली छात्रा ने ग्वालियर आकर पुलिस से शिकायत की परंतु पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। जब बात एसपी तक पहुंची तब मामला दर्ज हुआ। 


जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय सलोनी (परिवर्तित नाम) बीएससी की छात्रा है। कुछ दिन से घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे नौकरी की जरूरत थी और वह कंसलटेंसी ऑफिस में चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान उसे टैक्सी में एक महिला मिली। उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए छतरपुर में 100 फीसदी नौकरी लगवाने का दावा किया। 10 अप्रैल को छात्रा ने कॉल किया तो किसी संतोषी तिवारी नामक महिला ने कॉल रिसीव किया।

उसने छात्रा को अगले दिन छतरपुर आने और एक अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कही। 11 अप्रैल को छात्रा सुबह 8.30 बजे छतरपुर के लिए निकली। शाम 5.30 बजे वह छतरपुर बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से उसने फिर उसी नंबर पर कॉल कर बताया कि वह आ गई है। जिस पर महिला ने एक युवक को बाइक से लेने के लिए भेजा। जिसका नाम रक्कू था। वह उसे छतरपुर की विश्वनाथ कॉलोनी में महिला के घर ले गया।

रात होते ही कमरे में आया युवक, किया दुष्कर्म
छात्रा ने बताया कि जब वह महिला के घर पहुंची तो संतोषी नामक महिला ने कहा कि आज का दिन तो निकल गया। कल आपका इंटरव्यू कराएंगे। जब तक आप यहीं दूसरी मंजिल पर रूम में रह सकती हो। उसने मेरे लिए कमरे की व्यवस्था कर दी। मैं अपने कमरे में थी तभी रात 11.30 बजे किसी ने गेट खटखटाया। गेट खोला तो एक युवक खड़ा था। उसके हाथ में पिस्टल थी। पीछे वही महिला खड़ी थी। युवक कमरे घुस आया। मैंने पूछा मैडम यह कौन है तो वह बोली जो करना चाहे करने देना नहीं तो बहुत खतरनाक है। महिला युवक का नाम मुश्ताक भाई ले रही थी। इसके बाद उसने पिस्टल अड़ाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। सुबह मैंने घर जाने के लिए कहा तो मुझे बंद कर दिया।

अगले दिन फिर दुष्कर्म
इसके बाद अगले दिन 12 अप्रैल को मैडम तो कहीं गई थीं। पर जो लड़का मुझे बस स्टैंड से लेकर आया था रक्कू वह आया। उसने मुझसे कहा कि मैं यहां से निकाल सकता हूं। पर कीमत चुकानी पड़ेगी। मैंने मना किया तो उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह चला गया, लेकिन कुंडी नहीं लगाई। इसके बाद मैं बाहर निकली और वहां कुछ लड़कियां थीं, लेकिन मैं किसी तरह भाग निकली।

झांसी में सांसद की टीम ने की मदद
इसके बाद बस पकड़ी और झांसी पहुंची। यहां झांसी में सांसद उमा भारती का कार्यक्रम चल रहा था। वहां मदद के लिए पहुंची। यहां उनकी टीम ने छात्रा की मदद की और एक व्यक्ति उसे ग्वालियर तक छोड़कर गया। इसके बाद डरी सहमी छात्रा सोमवार को महिला थाने पहुंची। यहां पहले तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब कुछ लोगों ने एसपी डॉ. आशीष को सूचना दी। जिसके बाद एसपी ने तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए। जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...