Skip to main content

नीट परीक्षा: छात्राओं से ब्रा उतरवाईं, निरीक्षक सीने को घूरकर देखते रहे


नई दिल्ली। NEET परीक्षा के दौरान केरल में CBSE नियमों के नाम पर छात्राओं की ब्रा उतरवा दीं गईं। इतना ही नहीं परीक्षाओं के दौरान पुरुष परीक्षा निरीक्षक छात्राओं के सीने पर घूरकर देखते रहे जिससे छात्राएं अहसज हो गईं। वो ठीक तरह से पेपर तक नहीं दे पाई। पेपर के बाद एक छात्रा ने निरीक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का परिवार मानवाधिकार आयोग से भी मिला। 

केरल के पलक्कड़ जिले के कोप्पम में 8 मई को लायंस स्कूल में एनईईटी एग्जाम सेंटर था। एग्जाम में हिस्सा लेने के लिए जैसे ही पीड़िता सेंटर पहुंची चेकिंग के दौरान उससे अपनी ब्रा निकालने के लिए कहा गया. चेकिंग करने वाले स्कूल स्टाफ ने बताया कि ब्रा में लोहे के हुक्स लगे होते हैं और CBSE के नियमों के मुताबिक, एग्जाम हॉल में लोहे की चीजें ले जाने पर पाबंदी है।

पीड़िता ने बताया कि उसके अलावा एग्जाम देने आईं अन्य लड़कियों से भी ऐसा ही करने के लिए कहा गया। पीड़िता के मुताबिक, चेकिंग स्टाफ के कहने पर वह दोबारा बाहर गई और ब्रा निकालकर अपने परिजनों को दे दिया। उसने अपनी शॉल भी परिजनों को थमा दी। फिर उसे एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया गया।

लेकिन एग्जाम देते हुए छात्रा को नई मुसीबत का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि एग्जाम के दौरान वह पूरे समय असहज रही, क्योंकि एक पुरुष निरीक्षक लगातार उसके सीने को घूरता रहा। छात्रा ने बताया कि इसके चलते वह पेपर भी अच्छी तरह नहीं दे सकी।

आखिरकार छात्रा ने बीते मंगलवार को नॉर्थ टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपी निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़िता के परिवार ने आज मानवाधिकार आयोग से भी मुलाकात की। पीड़ित छात्रा का कहना है कि आरोपी निरीक्षक की घूरती निगाहों से बचने के लिए उसे क्वेश्चन पेपर से अपने सीने को ढंकना पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...