Skip to main content

मौसम: 8 राज्यों में जनजीवन बेहाल, 3 राज्यों के लिए रेडअलर्ट जारी



नई दिल्ली। भारत के 8 राज्य गर्मी से झुलस रहे हैं। तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। 36 शहर ऐसे हैं जहां पारा 44 डिग्री के पार निकल गया है। यह ऐसे हालात हैं जहां धूप में खड़े होने भर से आपकी त्वचा झुलस जाएगी। लू चल रही है। लोग बीमार हो सकते हैं। 23 जिलों में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है। यानी अब यहां दिन में बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली: 44 डिग्री तापमान, 30% तक मरीज बढ़े

दिल्ली में बुधवार रात तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 4 दिन से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा ही रहा है। यहां तीन दिन से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। दिल्ली के अस्पतालों मरीजों की तादाद 30% तक बढ़ गई। मौसम विभाग ने 27 से 29 मई के दौरान दिल्ली में हीट वेव चलने की चेतावनी दी है।

मध्यप्रदेश: श्योपुर सबसे गर्म, पारा 46.6 डिग्री पार

नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, लेकिन इससे पहले ही राजधानी भोपाल भट्ठी की तरह तप रहा है। यहां पारा 44.4 डिग्री रहा। उधर, प्रदेश में सबसे गर्म श्योपुर रहा, जहां पारा 46.6 डिग्री तक चला गया। इसके अलावा ग्वालियर, राजगढ़, खजुराहो, सतना और खंडवा में भी पारा 45 के पार ही रहा।

राजस्थान: बूंदी में पारा सबसे ज्यादा

सीजन में दूसरी बार बूंदी में पारा 48 डिग्री तक पहुंचा। बारां, झालावाड़ में ये 47-47 डिग्री रहा। जयपुर में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 45.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी इलाकों में खराब मौसम के आसार

बुधवार को इलाहाबाद सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 46.5 डिग्री पहुंच गया। झांसी में 46.2, आगरा में 46.0 और हमीरपुर 45.0 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में खराब मौसम की आशंका जाहिर की गई है।

पंजाब: 27 तक चलेगी लू, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग ने सूबे में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में पारा 44 और 45 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। वहीं, सूबे में अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।

बिहार: अगले चार दिनों तक बढ़ेगा तापमान, पड़ेगी भीषण गर्मी

यूपी और झारखंड के रास्ते बिहार में शुष्क और गर्म हवा आने की संभावना है। 25 से 27 मई के बीच भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राजधानी पटना समेत प्रदेशभर में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस साल पहली बार गर्मी में तापमान मई के अधिकतम स्तर पर पहुंच सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...