Skip to main content

प्यार, सेक्स, धर्मांतरण, निकाह और फिर पूरे परिवार ने किया गैंगरेप


नई दिल्ली। चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने श्रीनगर के एक लड़के पर 'लव जिहाद और गैंगरेप' जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि आरोपी शख्स ने पहले उससे बलात्कार किया, फिर जबरन धर्म परिवर्तन करवा के शादी रचाई। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया की इसके बाद लड़के ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप भी किया। लड़की ने कहा कि उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़ित लड़की ने कोर्ट का रुख किया है। 

क्या हुआ हाईकोर्ट में 
चंडीगढ़ की पीड़ित लड़की ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की है। पीड़िता ने हादिया केस का जिक्र करते हुए कोर्ट में याचिका दायर करने से पहले मांग की है कि उसके मामले की भी जांच एनआईए या फिर सीबीआई से कराई जाए। पीड़िता का आरोप है कि 4 जून को उसके चेहरे पर दो लोगों ने एसिड फेंकने की कोशिश की। हालांकि डॉक्टरों के उसके चेहरे पर कोई एसिड से जलने के निशान नहीं मिले हैं। दूसरी ओर बलात्कार के आरोपी का केस चंडीगढ़ के जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है और वो जमानत पर बाहर है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की याचिका पीड़ित लड़की की याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस अनीता चौधरी के समक्ष एक मई को सुनवाई हुई। उस समय जस्टिस अनीता चौधरी ने पीड़ित लड़की के वकील से याचिकाकर्ता की उम्र को लेकर जरूरी सबूत 18 जुलाई तक कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। इसके बाद ही मामले की सुनवाई आगे होगी। 

क्या है कहानी 
चंडीगढ़ की इस लड़की की याचिका पर गौर करें तो पीड़िता से आरोपी लड़के की दोस्ती जनवरी 2016 में फेसबुक के जरिए हुई। उस समय आरोपी शख्स ने खुद को हिंदू बताया था। फेसबुक पर दोस्ती के बाद नवंबर 2016 में दोनों चंडीगढ़ के एक होटल में मिले, जहां आरोपी शख्स ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। जब लड़की ने इससे मना किया तो आरोपी श्रीनगर वापस लौट गया। 

खींची आपत्तिजनक तस्वीरें 
इस बीच लड़की को पता चला कि लड़का मुस्लिम है। लड़की की ओर से दायर याचिका के मुताबिक उसे दुख था कि लड़के ने उससे सच्चाई छिपाई। हालांकि बाद में लड़के ने आत्महत्या की धमकी देते हुए लड़की से मुलाकात की कोशिश की। सुसाइड की धमकी के बाद लड़की ने लड़के से दोस्ती जारी रखी। इस बीच अप्रैल 2017 में लड़के ने फिर लड़की को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। 

धर्म परिवर्तन कराया, निकाह किया और वापस लौट गया
इसके बाद लड़का पीड़ित लड़की को एक मस्जिद में ले गया और जबरन इस्लाम कबूल कराया। फिर उसने लड़की से शादी की। बाद में लड़का श्रीनगर चला गया और फोन पर उनके बीच बातचीत होती थी। लड़की का दावा है कि मई और जून 2017 में दो बार लड़के ने उसे श्रीनगर बुलाया। जहां लड़के परिवार ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। 

परिवार के 5 लोगों ने किया गैंगरेप 
इस दौरान लड़के के परिवार के पांच सदस्यों ने उसके साथ गैंगरेप किया। याचिका में आरोप है कि लड़के की मां ने जबरन गर्भपात भी कराया और उसके सारे पैसे और गहने भी छीन लिए। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि चंडीगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत 18 जुलाई, 2017 को रेप का केस दर्ज किया, हालांकि ठीक ढंग से उसके मामले में जांच नहीं की और उसे मात्र 'आपसी सहमति से बना संबंध' करार दिया है। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजीपी के पास भी लड़के और उसके परिवार के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है, वहीं श्रीनगर में न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट के समक्ष भी मामला लंबित है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...