Skip to main content

रीवा-सतना समेत देश के 82 शहरों को PNG से जोड़ने के लिए नीलामी शुरू || NATIONAL NEWS


नई दिल्ली: देश के छोटे-बड़े शहरों को PNG से जोड़ने की योजना के तहत करीब 82 छोटे-बड़े शहरों में PNG पाइपलाइन पहुंचाने के लिए बिडिंग की शुरुआत हुई। केंद्र सरकार मेट्रो शहरों को छोड़कर देश छोटे-बड़े शहरों तक PNG पहुंचाने के लिए यह बिडिंग कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अब तक सिर्फ बड़ी कंपनियां ये पाइपलाइन बिछाने का काम करती थीं। अब छोटे-बड़े शहरों में अन्य कंपनियों को भी इस बिडिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि जहां बिडिंग शुरू हुई है वो कुल 174 जिले जो कुल ज्योग्राफिकल एरिया का 29 फीसदी है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के रीवा समेत 6 शहरों के नाम जोड़े गए हैं

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अगले एक-दो दिनों में आगे के ऑक्शन के लिए दुबई जाएंगे। उनके इस दौरे के मकसद दुनिया भर के बड़े निवेशकों को इस प्रक्रिया में शामिल करना है ताकि PNG पाइपलाइन शहरों में घर-घर तक पहुंचाने का सपना जल्दी साकार हो सके।

​इन शहरों के लिए बोली
मध्यप्रदेश- रीवा, भोपाल, राजगढ़, गुना, सतना, शहडोल
यूपी- ​बुलंदशहर, इलाहाबाद, अलीगढ़, हाथरस, भदोही, कौशाम्बी, अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, औरैया, कानपुर देहात, इटावा, फैज़ाबाद, सुल्तानपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, मुरादाबाद, उन्नाव
बिहार- औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बेगूसराय, गया,नालंदा
झारखंड- बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद
राजस्थान-कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बरन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, धौलपुर, अलवर, जयपुर
उत्तराखंड- देहरादून 
पश्चिम बंगाल-बर्दवान 
कर्नाटक-उडुपी, बल्लारी, गडग, बीदर, दक्षिण कन्नड ओर रामनगर
असम-कैचर, हैलकंदी, करीमगंज,कामरूप 
हरियाणा- भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, हिसार, झज्जर, सोनीपत, जींद, नूह, पलवल 
हिमाचल प्रदेश- बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना 
ओडिशा-अंगुल, ढेंकानाल, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, बरगढ़, देबागढ़, संबलपुर, गंजाम, नयागढ़, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, केंदुझार 


Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...