Skip to main content

पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, न्याय के लिए ठोकरे खा रही पत्नी


शहडोल। पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर खाकी की तानाशाही की चपेट में विधवा हुई महिला ने इसकी शिकायत शहडोल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से की है। पीड़ित पत्नी और उसके परिवार ने जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए थे की उनके द्वारा उनके पति की जान ले ली गई और लगातार शिकायत न करने व बयान बदलने का दबाव बनाया, उन पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। बिजुरी पुलिस पर मामले को दबाने और सबूत मिटाने के आरोप लग चुके हैं बावजूद इसके संबंधित अधिकारी थाना क्षेत्र में मौजूद है जो की उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली और संलग्न की गई रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह लगाते है। 
बिजुरी थाना अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में मिलहु के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर चोटों के कारण मिलहु तो काल के गाल में समा गया और उसकी मौत के एवज में चंद रुपये और किराने का सामना देकर पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। इतना ही नही शिकायत के अनुसार मृतक के परिवार पर अनावश्यक दबाव बना कर मामले को दबाने की कोशिश अनावरत जारी है। जिसकी शिकायत मृतक मिलहु केवट की पत्नी चंदा केवट द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, कलेक्टर अनूपपुर समेत पुलिस महानिरीक्षक के पास की न्याय की उम्मीद के साथ संभागीय पुलिस मुख्यालय पहुंचे परिवार ने स्थानीय पुलिस पर सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत पर बयान बदलने का दबाव डालने और जांच रिपोर्ट छीन कर सबूत मिटाने के भी आरोप लगाया हैं।
यह हैं मामला 
शिकायत के अनुसार मिलहु केवट को 11 सितम्बर को बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध रूप से हिरासत में लिया गया  और उसके साथ मारपीट की गई जानकारी के अनुसार मिलहु केवट को शराब के नशे में शोरगुल करने के अपराध में कथित तिवारी नामक पुलिस कर्मी द्वारा थाने लाया गया था, जंहा पर पुलिस कर्मियों द्वारा मिलहु की पिटाई की गई, मारपीट के दौरान  गंभीर चोट व मानसिंक रूप से प्रताड़ित किया गया। मिलहु को इलाज के लिए पहले अनूपपुर फिर जबलपुर और अंतत: नागपुर में भर्ती करवाया गया,  मिलहु को वापस बिजुरी लाया गया जंहा समय समय पर स्वास्थ लाभ हेतु नागपुर व अन्य डॉक्टरों तक सरकारी वाहन से पहुंचाया गया। आखिरकार मिलहु मौत के गाल में समा गया, जिस पर मिलहु के परिवार का आक्रोश सामने आया पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद भी दी गई। 
 
तबादले की मांग
पीड़ित परिवार ने पुन: संभागीय पुलिस मुख्यालय में लिखिल आवेदन प्रस्तुत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक से बताया कि थाना प्रभारी बिजुरी द्वारा पूर्व में भी सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी और शिकायत वापस लेने व बयान बदलने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक बिजुरी थाना प्रभारी वहां पदस्थ हैं तब तक मामले की निष्पक्ष जांच नही हो सकती, मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी का ट्रांसफर किया जाए। ऐसा नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह करने की घोषणा की है। 
 
इस बारे में शहडोल रेंज के आईजी आईपी कुलश्रेष्ठ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जांचकर्ता अधिकारी एसडीओपी कोतमा से संपर्क किया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...