छतरपुर। दस्यु सुंदरी और दिवंगत सांसद फूलन देवी की हत्या में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता शेर सिंह राणा की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। राणा ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा के साथ दिल्ली में विवाह किया।
इस विवाह में लड़की के परिवार ने 10 करोड़ की खदान और 31 लाख रुपये कैश उपहारस्वरूप देना चाहा मगर राणा ने सिर्फ चांदी का सिक्का लेकर शादी की है। बताया जा रहा है कि राणा इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर चल रहे हैं। राणा का कहना है कि न्याय प्रक्रिया पर उन्हें पूरा भरोसा है, आगे चलकर उच्च स्तर से पक्ष में फैसले की उम्मीद है।
20 फरवरी को सादे समारोह में राणा ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा से शादी की। इसमें महज सौ करीबी लोग ही शामिल हुए। इनमें भी ज्यादातर लोग वर-वधू पक्ष के रिश्ते के ही रहे। दुल्हन प्रतिमा राणा की मां संध्या राजे बुंदेला के मुताबिक खदान की प्रापर्टी वो दामाद को देना चाह रहीं थीं मगर उन्होंने लिया ही नहीं।
18 वर्ष पूर्व हुई थी हत्या
बता दें कि 25 जुलाई 2001 को समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सांसद फूलन देवी की हत्या हो गई थी। वह दिल्ली स्थित सरकारी आवास से निकल रहीं थीं, उसी समय उन पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के मुख्य आरोपी के रूप में शेर सिंह राणा का नाम सामने आया। दिल्ली की एक अदालत ने 2014 में राणा को फूलन देवी हत्याकांड का दोषी मानते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई। अन्य तीन लोग इस केस में बरी हो गए थे। दिल्ली की इसी अदालत से पिछले साल जमानत पर शेर सिंह राणा रिहा चल रहे हैं।

Comments
Post a Comment