Skip to main content

महिला पुलिस अधिकारी के टुकड़े करके समंदर में फेंके


मुंबई। 22 महीने से लापता महिला पुलिस अफसर अश्विनी बिंद्रे के मामले में नया मोड़ आया है। जांच टीम ने एक पुरुष पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि इसी पुलिस अधिकारी ने अश्विनी बिंद्रे की हत्या की और 12 अप्रैल 2016 को पुलिस अफसर अश्विनी बिन्द्रे के शरीर को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों के बीच फिजीकल रिलेशन थे लेकिन बाद में विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते इंस्पेक्टर अभय कुरुंडकर ने इंस्पेक्टर अश्विनी बिंद्रे की हत्या की। 

11 अप्रैल 2016 को अश्विनी बिन्द्रे घर से निकली थीं, उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चला। अब जांच में पता चला है कि अश्विनी उस दिन शाम को आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुरुंडकर से मिली थीं। फिर दोनों कार में बैठकर भायंदर आये और उसके बाद अश्विनी का फोन बंद हो गया था। 22 महीने बाद खुलासा हुआ है कि आरोपी इंस्पेक्टर अभय कुरुंडकर ने अश्विनी की हत्या कर लकड़ी काटने वाली आरा मशीन से शव के टुकड़े किये और फिर वसई की खाड़ी में फेंक दिया था। अब शव के उन टुकड़ों की तलाश में नौसेना के गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

आधुनिक उपकरणों से लैस गोताखोरों की एक टीम ने पहले उस जगह का मुआयना किया जहां आरोपी ने शव फेंकने की बात कही। उसके बाद समंदर के गहरे पानी मे उतरकर शव की तलाश शुरू कर दी लेकिन 3 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद भी कोई सफ़लता हाथ नहीं लगी। कोल्हापुर की रहने वाली अश्विनी बिंद्रे शादीशुदा थीं और उन्हें एक बेटी भी है।

आरोप है कि सांगली में ड्यूटी के दौरान अश्विनी और आरोपी इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। जब अश्विनी का रत्नागिरि तबादला हो गया, तब भी अभय कुरुंदकर उनसे मिलने जाते रहे। ये बात जब अश्विनी के घरवालों को पता चली और उन्होंने विरोध किया, तब आरोपी इंस्पेक्टर ने अश्विनी के पति को गायब करने की धमकी भी दी। उसके बाद अश्विनी और आरोपी इंस्पेक्टर में झगड़ा हुआ जो घर में लगे सीसीटीवी में कैद भी हुआ था लेकिन बावजूद इसके नवी मुंबई पुलिस लापरवाह बनी रही। मजबूरन अश्विनी के परिवार को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। 

मामले में अब तक आरोपी इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर, उसके दोस्त और ड्राइवर सहित कुल 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। जाहिर है आरोपी खुद पुलिस अफसर है इसलिए उसने शव ना मिले इसकी पूरी कोशिश की है लेकिन कानून के जानकार बताते हैं कि शव ना मिले तब भी परिस्थितजन्य सबूतों और गवाहों के आधार पर मजबूत केस बन सकता है।

अब जांच टीम की कोशिश सीसीटीवी, धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, मोबाइल कॉल डाटा रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और गवाहों के बयान के आधार सभी कड़ियों को जोड़ने की है। आरोपी इंस्पेक्टर के घर से बरामद फ्रिज इसमें अहम सबूत बन सकता है। मामले में गिरफ्तार आरोपी इंस्पेक्टर के बचपन के साथी महेश फलणीकर ने पुलिस को बताया है कि अशिवनी की हत्या के बाद लकड़ी काटने वाली आरा मशीन से उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें पहले फ्रिज में रखा गया था, बाद में मौका देख समंदर में फेंक दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...