Skip to main content

कटनी में पकड़ा गया नकली डीजल का कारखाना, 6 जिलों में सप्लाई होता था


जबलपुर। मध्यप्रदेश के कटनी शहर में नकली डीजल कारखाना पकड़ा गया है। अंकु जैन नाम का कारोबारी इस कारखाने का मालिक है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों लीटर नकली डीजल बनाया जाता था और फिर उसे पेट्रोल पंप और क्रेसर प्लांट संचालकों को बेच दिया जाता था। कैमिकल की मदद से यह डीजल कुछ इस तरह से बनाया जाता था कि आम आदमी कभी पकड़ ही नहीं सकता था। खुशबू और तलरता बिल्कुल वैसी ही है जैसी असली डीजल की होती है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। 

किस तरह बनाया जाता था नकली डीजल

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकु जैन डीलर एवं पीडीएस दुकान संचालकों से सस्ते में केरोसिन खरीदता था। जानकारी के मुताबिक 12 लीटर रुपए में खरीदे गए केरोसिन में केमिकल, कलर, रंग और सुंगध का प्रयोग किया जाता था। एक लीटर डीजल बनाने में कुल कीमत लगभग 18 से 22 रुपए आती है। पेट्रोल पंप और क्रेसर प्लांट संचालकों को डीजल 40 से 45 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से सप्लाई की जाती है। 

नकली डीजल के कारखाने में कारखाने में 25 कर्मचारी 

पुलिस ने बताया कि केमिकल से केरोसिन हल्का मोटा हो जाता है। कलर से उसका रंग डीजल से मिलने लगता है। सुगंध डालने से केरोसिन की महक समाप्त हो जाती है, और पावडर डालने से उसका स्वरूप डीजल जैसा दिखने लगता है। आरोपी की फैक्ट्री में लगभग 25 लोग काम करते थे। 

केरोसिन डीलर की मिलीभगत

खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में पिपरौंध निवासी अंकु जैन पुत्र राकेश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट सहायक आपूर्ति अधिकारी के.एस.भदौरिया की तहरीर पर हुई। माधवनगर टीआई मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अंकु जैन केरोसिन में केमिकल की मिलावट कर डीजल बनाने का काम करता था। साथ में आरोपी ने बताया कि वह हाइवे पर चलने वाले लारी से ड्राइवर और पेट्रोलियम कंपनियों की मिलीभगत से डीजल भी चुराने का काम करता था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर खाद्य विभाग भारी संख्या में मिले नीले केरोसिन तेल पर जांच प्रारंभ कर दी है। विभाग सार्वजनिक दुकानदारों एवं केरोसिन डीलर के स्टाक का मिलान कर रही है। 

कहां कहां सप्लाई होता था नकली डीजल

कटनी स्थित नकली डीजल कारखाने में तैयार नकली डीजल को जबलपुर, दमोह, सतना सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस तरह का कारोबार केवल कटनी में और अंकु जैन ही कर रहा था या और भी ऐसे कई कारखाने हैं। 

नकली डीजल बेचने वाले पेट्रोल पंपों के नाम छुपाए

इस पूरी कार्रवाई में प्रशासन ने बड़ी ही चतुराई के साथ उन तमाम पेट्रोल पंपों के नाम छुपा लिए जो इस कारखाने का नकली डीजल खरीदकर ग्राहकों को बेच रहे थे। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में वाहनों के इंजन को बबार्द किया जा रहा था। कोई इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसे और भी कारखाने संचालित हो रहे हों और अभी भी कई पेट्रोल पंपों पर नकली डीजल वितरित किया जा रहा हो। 

इनका कहना है 
अंकु जैन के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सुबह मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेजा गया है। 
के.एस.भदौरिया सहायक आपूर्ति अधिकारी  

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...