Skip to main content

KATNI: बरातियों से भरी बस पलटी तीन की मौत 20 घायल || MP NEWS


जबलपुर। कटनी जिले के बरही तहसील में महानदी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई वही 20 से ज्यादा लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी जिले के बरही तहसील अंतर्गत ग्राम सिजहरा में शुक्रवार को सतना जिले के ग्राम सज्जनपुर से बारात आई थी। शादी सपन्न होने के बाद शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद बारात वापस सतना जिले के लिए हँसी खुशी रवाना हो गई। 

बरात वापस लौटने के दौरान रास्ते में पडऩे वाली महानदी के पास सामने से आ रहा ऑटो बस के बेहद करीब आ गया जिस ऑटो को बचाने के चक्कर में बस सड़क से नीचे उतर गई। लेकिन सड़क किनारे उबड़ खाबड़ गड्डों की वजह से अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस हादसे में दो बच्चे समेत तीन लोगोंं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में नीलू(13वर्ष) अभय (11वर्ष) चन्द्रभान 30 वर्ष शामिल हैं। हादसे में 20 से अधिक बाराती घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती करवाया गया है।

घायलों का इलाज बरही अस्पताल में चल रहा है। 5 की हालत गंभीर है। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी में रैफर किया जा रहा है। घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाराती बस में सवार बाराती हादसे में बाद अपनों को बचाने में प्रयास करते रहे। हादसे की सूचना डायल 100 और एंबुलेंस 108 को दी गई। इनकी मदद से घायलों को बरही अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के इलाज के लिए बरही अस्पताल में डॉक्टरों सहित अस्पताल का स्टॉफ मौजूद है। 

गंभीर रुप से घायलों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा शामिल हैं। बरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर व कमर सहित शरीर के अन्य अंगों में चोट आई है। उल्लेखनीय है कि हादसा स्थल से कुछ दूर पहले ही बीते दिनों बसाड़ी गांव के समीप यातायात विभाग द्वारा सड़क पर बंप लगवाया गया था। विभाग का कहना था कि यहां पर वाहनों की गति ज्यादा होती है, जिस कारण ज्यादा हादसे हो रहे हैं। जहां पर बंप लगवाया गया था वह स्थान महानदी से एक किलोमीटर पहले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...