Skip to main content

68500 सहायक अध्यापक भर्ती स्थगित, यह हो सकती है EXAM की NEW DATE


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की 12 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित हो गई है। बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित करने का निर्देश जारी किया है। यह कदम हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में सरकार को विशेष अपील में राहत न मिलने पर उठाया गया है। अभी लिखित परीक्षा की नई तारीख का एलान नहीं हुआ है। अब यह इम्तिहान जून या जुलाई में ही होने के आसार हैं। योगी सरकार की पहली टीईटी व सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद अधर में अटक गई है। 

कोर्ट ने छह मार्च को टीईटी 2017 की उत्तरकुंजी को खारिज करते हुए परीक्षा में पूछे गए 14 सवालों को हटाकर नई मेरिट जारी करने का निर्देश दिया। इसी टीईटी के सफल अभ्यर्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की 12 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना था। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं और एडमिट कार्ड तक अभ्यर्थियों ने डाउनलोड कर लिए हैं। विभागीय अफसरों ने हाईकोर्ट के छह मार्च के निर्णय पर मंथन करके गुरुवार को आदेश के विरुद्ध बड़ी बेंच में विशेष अपील दायर की।

इस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई लेकिन, छह मार्च के आदेश पर स्थगनादेश सहित कोई राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ सोमवार को भी विशेष अपील की सुनवाई करेगी। ऐसे में परीक्षा को स्थगित करने के सिवा विभाग के पास दूसरा रास्ता नहीं था। पहले बेसिक शिक्षा सचिव और फिर परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने अग्रिम आदेश तक परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है।

योगी सरकार के सालगिरह के ऐन मौके पर परीक्षा स्थगित होने से अफसरों की किरकिरी हो गई है। कोर्ट ने पहले छह मार्च और फिर शुक्रवार को सरकार व अफसरों के रवैये पर तल्ख टिप्पणियां की हैं। छह मार्च के आदेश में सरकारी अधिवक्ता कमियां नहीं बता सकें। परीक्षा स्थगित होने से शिक्षामित्रों में मायूसी छा गई है, क्योंकि वह नियमित नौकरी की आस संजोए थे, जिसे पूरा होने में अभी कुछ महीने और लगेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा सहायक शिक्षा भर्ती परीक्षा को टालने के आदेश पर राज्य सरकार को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है। सरकार ने एकल सदस्यीय पीठ के इस सम्बंध में दिए छह मार्च के आदेश को विशेष याचिका द्वारा दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी है। कोर्ट ने छह मार्च के आदेश पर रोक लगाने से इन्कार करते हुए, स्पष्ट किया है कि 12 मार्च से मामले की त्वरित सुनवाई की जाएगी। यह आदेश चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस विवेक चौधरी की बेंच ने राज्य सरकार की विशेष याचिका पर दिया। याचिका शुक्रवार को ही दाखिल की गई थी व सरकार की ओर से किए गए अनुरोध पर शुक्रवार को ही सुनवाई की गई।

मामले की अग्रिम सुनवाई 12 मार्च को होगी। उल्लेखनीय है कि छह मार्च को हाईकोर्ट ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को टालने के आदेश दिए थे। यह परीक्षा 12 मार्च को होने वाली थी। कोर्ट ने टीईटी परीक्षा- 2017 के परिणाम पुन: घोषित करने के बाद ही लिखित परीक्षा कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में टीईटी परीक्षा के बाद 18 अक्टूबर 2017 को जारी उत्तरमाला के 14 जवाबों व संबंधित प्रश्नों को हटाने के बाद बन रहे पूर्णांक के आधार पर पुन: परिणाम घोषित करने को कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...