Skip to main content

बिना एप खोले वाट्सएप यूज करने का तरीका


नयी दिल्ली। आम आदमी के बीच संदेशों के आदान-प्रदान कराने वाली सोशल साइट्स व्हाट्सएप ने अब एक नये फीचर की शुरुआत की है. इस नये फीचर के साथ ही अब बिना एप खोले ही व्हाट्स एप पर चैट करना आसान हो गया है. फेसबुक की एफ8 कॉन्फ्रेंस में व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के कई सारे नये फीचर्स का ऐलान किया. व्हाट्सएप के दुनियाभर में 1.5 बिलियन से ज्यादा उपभोक्ता हैं. आने वाले नये फीचर्स में ग्रुप विडियो कॉलिंग और स्टिकर्स शामिल हैं. 

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इंस्टेंट मेसेजिंग साइट व्हाट्सएप ने एक नया वेब डोमेन पेश किया है, जिसके जरिये उपभोक्ता इंटरनेट ब्राउजर से ही अपनी चैट्स खोल पायेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप ने एक नया डोमेन 'wa.me' का पंजीकरण कराया है और यह एंड्रॉयड वर्जन 2.18.138 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइसेज पर काम करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप का नया डोमेन एक तरह से चैट प्लैटफॉर्म के वेब वर्ज़न का एक्सटेंशन है। इस नये डोमेन के साथ व्हाट्सएप उपभोक्ता इस डोमेन के साथ किसी फोन नंबर को डालकर बिना व्हाट्सएप वेब इंटरफेस को खोले ही सीधे चैट को खोल पायेंगे।
किसी व्हाट्सएप चैट को सीधे ब्राउजर में खोलने के लिए उपभोक्ताओं को यूआरएल https://wa.me/country extension+(phone number) टाइप करना होगा। 

उदाहरण के लिए अगर आप अपने नंबर के साथ चैट करना चाहते हैं, तो आपको इस यूआरएल को https://wa.me/ के साथ अपना नंबर टाइप करना होगा. अगर आपने इनवैलिड फोन नंबर डाला, तो आपकी चैट नहीं खुलेगी और एक मेसेज लिखा हुआ मिलेगा, 'Phone number shared via URL is invalid' यानी यूआरएल के जरिये शेयर किया गया नंबर वैध नहीं है।

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मेसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप में जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर आने वाला है। हाल ही में, कंपनी ने जानकारी दी थी कि व्हाट्सएप स्टेटस को दुनियाभर में करीब 450 मिलियन लोग हर रोज इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ने हाल ही में ग्रुप एडमिन के लिए भी नया फीचर जारी किया था।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...